Uttarakhand News: भारतीय संस्कृति में रंगे रूसी पर्यटक, हरिद्वार में हिंदू रीति-रिवाज से एक साथ तीन जोड़ों ने की शादी

Russian Couples Married:HN/ उत्तराखंड के हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम में तीन रूसी नागरिकों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी मनाई. बताया जा रहा है कि 50 रूसी नागरिकों का दल अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार आया था, लेकिन उन्हें भारतीय संस्कृति और सभ्यता इतनी भा गई कि 50 में से तीन रूसी जोड़ों ने शादी करने का मन बना लिया. आश्रम में पूरे विधि विधान के साथ तीनों जोड़ों ने शादी रचा ली.

रूसी नागरिकों के साथ अन्य नागरिकों ने इस शादी में ढोल, नगाड़ों और उत्तराखंडी वाघयंत्रों पर जमकर डांस किया. भारतीय रीति रिवाज के साथ पहले तो तीनों दुल्हों की बारात निकाली गई. आश्रम में बने शिव मंदिर में तीनों जोड़ों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया. अखंड परमधाम के अध्यक्ष स्वामी परममनंद गिरी का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर पारंपरिक मंत्रोचार के बीच मंडप में सात फेरे भी लिए. स्वामी परमानंद गिरी ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति से ऊबकर रूसी नागरिकों ने भारतीय संस्कृति को अपनाकर विवाह किया और सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने का वचन लिया है.

भारतीय शेरवानी में नजर आए दूल्हे

शादी रचाने वाले जोड़ों के साथ अन्य रूसी नागरिकों ने भी शादी में खूब एंजॉय किया. विवाह संस्कार में जहां दुल्हों ने भारतीय शेरवानी पहनी, वहीं दुल्हनें भी भारतीय लहंगों में सजी धजी नजर आई. रूसी नागरिकों ने बताया कि पहले भी कई रूसी नागरिकों ने भारतीय परंपरा के अनुसार शादी रचाई थी और कई साल बीत जाने के बाद भी वो एक साथ हंसी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं.

भारतीय रीति रिवाज से की शादी

अक्सर देखने को मिलता है कि भारतीय युवा पश्चिमी संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं. वहीं विदेशी भारतीय रीति रिवाज को अपना रहे हैं. वहीं इन विदेशी जोड़ों द्वारा हिंदू रीति रिवाज से की गई शादी भारतीय युवाओं के लिए एक मिसाल कही जा सकती है. इस दौरान स्वामी परमानंद गिरी जी ने कहा कि ‘हमारी ओर से इतना ही है कि पति-पत्नी रोज न बदलते रहें, भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह करके रहें, इनको उससे प्रेरणा मिली है, पहले भी किया है अब लोग और बढ़ गए हैं, जो भी दिल से चाहा जाता है पूरा होता है, ये लोग बड़ी श्रृद्धा रख रहे हैं और भारतीय ढंग से शादी कर रहे हैं, यहां हर साल ध्यान सीखने आते हैं, आध्यात्म के परवचन सुनने आते हैं और भारतीय परंपराओं को प्रेम करते हुए विश्वास करते हैं.’

इस दौरान मीडिया से बातचीत में स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरी ने कहा कि ‘असल में भारत की वैदिक परम्परा ही एक ऐसी सुन्दर व्यवस्था है, जहां जिओ तो जीवन सुखमय हो जाता है. असल में ये लोग पहले चले तो इन्हें अकेले सुख लगता था, अब इतने अकेले हो गए कि इन्हें लगता है कि वो कौन सी संस्कृति हो जिससे हम एक हो सके. आज ये वैदिक परंपरा से प्रभावित होकर एक कैसे रहे इस संकल्प को खोजते हैं. आज गुरुदेव के आर्शीवाद के साथ तीन जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ है.’ हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »