अंबानी की कंपनी पर ED का करारा प्रहार! 3 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की अटैच, बैंक फ्रॉड केस में हुआ एक्शन

Anil Ambani Company Fraud Case:HN/ ED ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए रिलायंस कम्युनिकेशन (RCOM) से जुड़े बैंक फ्रॉड केस में करीब 3034.90 करोड़ की संपत्तियां अटैच कर दी है. ये कार्रवाई रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (RAAG) से जुड़े मामलों में की गई है. इससे अब तक कुल अटैचमेंट की रकम 19344 करोड़ से ज्यादा हो गई है. ये जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी SIT की निगरानी में चल रही है. इसमें बैंकों और जनता के पैसों के कथित दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग की परतें खुल रही है.

इस पूरे मामले की शुरुआत CBI की कई FIR से हुई थी, जो देश के बड़े सरकारी बैंकों, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की शिकायतों पर दर्ज की गई थी.

लोन के पैसों में भारी गड़बड़ी

आरोप है कि RCOM और उससे जुड़े लोगों ने भारी-भरकम लोन लिया और बाद में उस पैसे के इस्तेमाल में गड़बड़ी की गई. जिससे बैंकों को बड़ा नुकसान हुआ. जांच में सामने आया कि RCOM और उसकी ग्रुप कंपनियों पर करीब 40185 करोड़ का कर्ज बकाया है, जो अब NPA में बदल चुका है.

ED की जांच में कई कीमती संपत्तियों का खुलासा हुआ है, जिन्हें अब अटैच कर लिया गया है. इनमें मुंबई के ऊषा किरण बिल्डिंग में एक फ्लैट, पुणे के खंडाला में फार्महाउस, अहमदाबाद के साणंद में जमीन और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के 7.71 करोड़ शेयर शामिल है. ये शेयर एक ग्रुप कंपनी के जरिए रखे गए थे, जो अनिल अंबानी परिवार के ट्रस्ट से जुड़ी बताई जा रही है.

ईडी ने जांच को लेकर क्या खुलासे किए

जांच में ये भी सामने आया कि एक फैमिली ट्रस्ट बनाया गया था, जिसका मकसद संपत्तियों को इकट्ठा कर उन्हें व्यक्तिगत देनदारियों से बचाना था, खासतौर पर उन गारंटी से जो बैंकों को दी गई थी. यानी बैंक का पैसा डूबने के बावजूद संपत्तियों को सुरक्षित रखने की कोशिश की गई.

ED का कहना है कि ये अटैचमेंट इसलिए किया गया है ताकि इन संपत्तियों को बेचा या कहीं और ट्रांसफर न किया जा सके. आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद इन्हें बेचकर बैंकों और आम जनता का पैसा वापस दिलाने की कोशिश की जाएगी. फिलहाल जांच जारी है. हाईन्यूज़ !

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »

बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार

Read More »

संसद में राहुल गांधी के एक शब्द पर मचा बवाल, जानें आखिर क्या कहा?

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और एग्जाम सिस्टम से जुड़े मुद्दों को उठाया. उन्होंने

Read More »

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान क्यों किया जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने

Read More »

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, ICC रैंकिंग में लंबी छलांग

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी

Read More »

‘कांवड़ यात्रा में सनातनी प्रतिष्ठानों पर ही करें भोजन’, स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने अपने समर्थकों

Read More »

‘ये सोनिया जी का…’ राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांंधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल के दौरान कहा कि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रदर्शनकारियों (जंतर-मंतर

Read More »

लोकसभा में पहले हाथ जोड़कर की अपील, फिर राहुल गांधी को रिजिजू की सख्त चेतावनी, जानें वजह

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा

Read More »

लोकसभा में जितेंद्र सिंह का बड़ा खुलासा, गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं देता

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र प्रदर्शनों और

Read More »