व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून के अपकमिंग एपिसोड में भूमि पेडनेकर गेस्ट के तौर पर नजर आने वाली हैं. शो के लेटेस्ट प्रोमो में भूमि को बचपन की इच्छा जाहिर करते हुए देखा गया.
भूमि ने उस पल को याद करते हुए कहा,’मैं आपको एक किस्सा बताना चाहती हूं, जो मैंने आपको पिछले 10 सालों से नहीं बताया. जब मैं 10-12 साल की थी. मेरे सामने वाली अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में शूटिंग हो रही थी.’
भूमि पेडनेकर ने सुनाया अक्षय कुमार को मजेदार किस्सा
भूमि ने आगे बात करते हुए कहा,’मुझे याद है कि आप एक स्टंट कर रहे थे, जिसमें आप बाइक से सीढ़ियों पर ऊपर जा रहे थे.’ इस पर अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि फिल्म का नाम इंसाफ है और हीरोइन थीं शिल्पा शेट्टी.
भूमि पेडनेकर ने कहा,’तभी मैंने वहीं खड़े होकर ये मैनिफेस्ट किया था कि मैं एक्टर बनना चाहती हूं और काश मुझे कभी आपके साथ काम करने का मौका मिले.’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो मौका मुझे टॉयलेट: एक प्रेम कथा में मिला. बताते चलें कि टॉयलेट: एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त 2017 को दस्तक दी थी.
ये एक सोशल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया था और इसे अक्षय कुमार और नीरज पांडे ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आई थीं. वहीं, अनुपम खेर और सुधीर पांडे फिल्म में सपोर्टिंग रोल में थे.
इस फिल्म की कहानी रियल घटना से प्रेरित थी और स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी थी. इस फिल्म की कहानी केशव जिसकी भूमिका अक्षय कुमार ने निभाई थी. उसकी शादी जया से हो जाती है, जिसकी भूमिका भूमि पेडनेकर ने निभाई थी.
लेकिन, शादी के बाद जया को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. उसे पता चलता है कि उसके घर के आसपास शौचालय नहीं है तो वो घर छोड़ देती है. इसके बाद केशव पुरानी सोच के खिलाफ लड़ाई लड़ता है, ताकि वो शौचालय बनवा सके और अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचा सके. HIGH NEWS !















