विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत के बाद से विराट कोहली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. वजह यह है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने उन्हें लेकर कई बड़े दावे कर दिए हैं कि क्रिकेटर को प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए थे. इन दावों को कोहली की टीम की ओर से पूरी तरह खारिज किया गया था, लेकिन फलाहारी महाराज ने एक और बड़ा आरोप लगाते हुए नई चर्चा को जन्म दे दिया है.

विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से आधिकारिक बयान जारी करते हुए फलाहारी महाराज के दावों को पूर्णत: झूठ और निराधार बताया था. अब फलाहारी महाराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पहली बार जब विराट कोहली आए थे, तब दो करोड़ रुपये बाबा के सेवादार के खाते से गए और तीन करोड़ रुपये विराट कोहली के आवास पर कैश दिए गए थे. बाद में विराट कोहली भक्त बन गए. उन्होंने इससे कई गुना ज्यादा पैसे वापस कर दिए.”

प्रेमानंद महाराज को लेकर फलाहारी बाबा के दावों पर विराट कोहली का पहला बयान, क्या कहा?

‘ट्रस्ट से जुड़े खाते की जांच हो, सच सामने आएगा’

फलाहारी महाराज ने विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि वो साधकों के भोजन की व्यवस्था संभालते हैं. वे बहुत अच्छे व्यक्ति हो गए हैं. साधक हो चुके हैं. उन्होंने आगे कहा, “हम तो यही कहना चाहते हैं कि ट्रस्ट से जुड़े खाते जांच करा लो, अपने आप पता चल जाएगा.”

फलाहारी महाराज ने आगे कहा कि सीबीआई जांच ही करा लें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. अगर पैसे नहीं लिए तो जांच से डरना क्यों? हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »