16 चौके-छक्कों से शतक ठोक श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, एक साथ तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से भारतीय क्रिकेट टीम ने 172 रनों के लक्ष्य को 14.4 ओवर में हासिल कर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे. शाइ होप (52) और शेरफेन रदरफोर्ड (56) ने अर्धशतक जड़ा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान ने तूफानी शतक जड़ा और 4 बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए.

172 रनों का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. संजू सैमसन (11) और अभिषेक शर्मा (21) के रूप में दोनों ओपनर्स 35 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे. लेकिन इसके बाद आए कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की और तीसरा विकेट नहीं गिरने दिया. ईशान 37 बनाकर नाबाद रहे. श्रेयस ने 43 गेंदों में 6 छक्के और 10 चौके जड़कर नाबाद 102 रन बनाए.

सफल रन चेज में सबसे ज्यादा रन

सफल रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पहले ये रिकॉर्ड 101 रन बनाने वाले केएल राहुल के नाम था, लेकिन अब सफल रन चेज में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय अय्यर बन गए हैं.

WI के खिलाफ सबसे तेज शतक

श्रेयस अय्यर अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था.

टी20 शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर से पहले टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान भारत के लिए सिर्फ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शतक लगाया था. अय्यर T20I में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं.

रन चेज में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने अय्यर

श्रेयस अय्यर पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने T20I में रन चेज में शतक लगाया है. इससे पहले बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 94 रन बनाए थे. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »