ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी, जिसमें पांच टी20 मैच, पांच वनडे मैच और दो टेस्ट मैच शामिल हैं. इसके अलावा भारत की ए टीम न्यूजीलैंड में तीन चारदिवसीय मैच भी खेलेगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम का एलान कर दिया. इंडिया-ए की टीम में 11 टेस्ट खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें केएल राहुल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे नाम शामिल हैं.

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ इन तीन अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-ए टीम चुनी है. बीसीसीआई की प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी तीन में से कितने अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलेंगे, क्योंकि ये खिलाड़ी भारत की वनडे टीम का भी हिस्सा हैं, और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है. बीसीसीआई ने अभी सिर्फ टी20 सीरीज और इंडिया-ए टीम का एलान किया है.

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला चार दिवसीय मुकाबला 24 से 28 अक्टूबर के बीच लिंकन में खेला जाएगा. दूसरा मैच 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक क्राइस्टचर्च में और तीसरा व अंतिम मुकाबला 7 से 10 नवंबर के बीच फिर से लिंकन में खेला जाएगा. यह कंफर्म है कि केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर अगर वनडे टीम में चुने जाते हैं तो तीनों अनौपचारिक टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. इनका वनडे टीम में चुना जाना भी तय है.

घरेलू क्रिकेट के ‘किंग’ सरफराज खान को इंडिया-ए टीम में नहीं चुना गया है. साई सुदर्शन टेस्ट टीम में वापसी के लिए पूरी तरह फिट हो चुके हैं. ऐसे में उन्हें इंडिया-ए टीम में चुना गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके खिलाड़ियों की बात करें तो टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को मिलाकर कुल 12 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया-ए की टीम- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार.” हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »