25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि उन्हें इतनी शक्ति और सामर्थ्य मिले कि वे 140 करोड़ देशवासियों के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकें और उनकी सेवा करते रहें. पीएम मोदी ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं और जिस दायित्व पर हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान देश की जनता का है. उनके लिए जनता ही जनार्दन है.

पीएम मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन में ऐसा पड़ाव भी आएगा. आज उन्हें सरकार के प्रमुख के तौर पर सेवा करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने इसे जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया.

कार्यकर्ताओं का आभार जताया

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर विश्वास रखने वाले सभी राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं का आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि वह जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हैं. इस दौरान विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में जनता ने उन्हें अपनी सेवा के लिए चुना. इसके लिए उन्होंने भारत के लोकतंत्र और संविधान का भी आभार जताया.

भगवान से मांगी 140 करोड़ देशवासियों के लिए ताकत

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने आज सुबह परमात्मा से 140 करोड़ देशवासियों के लिए प्रार्थना की. उन्होंने भगवान से मांगा कि उन्हें इतनी शक्ति और ताकत दी जाए कि वह देश के लिए पहले से ज्यादा ऊर्जा के साथ काम कर सकें और जनता की सेवा करते रहें.
उन्होंने कहा कि वह आज जो भी हैं, जहां भी हैं और जिस जिम्मेदारी पर हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान देश की जनता का है. उनके लिए जनता जनार्दन ही भगवान है. देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, इसलिए देश के प्रति उनका दायित्व भी बहुत बड़ा है. उन्होंने कहा कि उनके ऊपर सबसे बड़ा अधिकार जनता का है.

25 साल का अनुभव मोदी की नहीं, देश की पूंजी

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उन्हें जो अनुभव मिला है, वह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है. लेकिन यह पूंजी केवल मोदी की नहीं, बल्कि देश की है. उन्होंने कहा कि मां भारती की हर संतान का इस अनुभव पर अधिकार है. उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि वडनगर के स्कूल में कक्षा में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्रों में उनका नाम रहता था. सीखने की ललक उनके जीवन का हिस्सा रही है और आज भी वह खुद को एक छात्र मानते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज उन्होंने ईश्वर से यह भी मांगा कि उनकी सीखने की शक्ति कभी कम न हो.

जिसने सिखाया, गिराया और विरोध किया, सभी से कुछ सीखा

पीएम मोदी ने कहा कि जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो उनके मन में केवल कृतज्ञता का भाव आता है. उन्होंने कहा कि जीवन में जिसने उन्हें सिखाया, जिसने जिताया, जिसने गिराया, जिसने साथ दिया और जिसने विरोध किया, सभी ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया.
उन्होंने कहा कि जिसने सिखाया, उसने विनम्र होना सिखाया. जिसने गिराया, उसने फिर से खड़ा होना सिखाया. जिसने साथ दिया, उसने विश्वास की शक्ति सिखाई और जिसने विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति सिखाई. पीएम मोदी ने कहा कि अब वह यह कह सकते हैं कि उनके जीवन में कोई भी घटना व्यर्थ नहीं गई. हर घटना ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया. हाईन्यूज़ !

 

Leave a Comment

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »

एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर टीम इंडिया ने जीता गोल्ड

भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है. मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर

Read More »

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के इतिहास में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय टीम ने

Read More »

दिल्ली में फायर टीम की नई तैयारी, तंग गलियों तक पहुंचेंगी 20 बाइक और 26 QRV

राजधानी दिल्ली में आग और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर सर्विस को अपग्रेड किया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार (3

Read More »

राज्यसभा चुनाव में सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा, ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…

यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया. इस बीच सपा चीफ अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा में मुस्लिम प्रत्याशी

Read More »