विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल ड्रामा की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस किसी चमत्कार से कम नहीं है. करीब 1.8 करोड़ रुपये के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ़ 10 लाख रुपये की कमाई की थी और दो हफ्ते तक इसकी रफ्तार इतनी धीमी रही कि इसे फ्लॉप माना जा रहा था.
लेकिन तीसरे हफ्ते में जैसे कोई जादू हुआ और ‘हनुमान अंश’ ने देखते ही देखते ऐसी रफ्तार पकड़ी कि हर कोई हैरान रह गया. इसी के साथ इसने रिलीज के 61 दिनों में भारत में 326.48 करोड़ और वर्ल्डवाइड 425.52 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई कर डाली है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘हनुमान अंश’ ने कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
1-हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनी
‘हनुमान अंश’ की फ़िल्म ने हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा मुनाफ़ा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है. 1.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर 323.68 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है, जोकि 17,982.22% का रिटर्न है. किसी भी प्रोड्यूसर के लिए यह एक चमत्कारिक आंकड़ा है.
2-सबसे प्रॉफिटेबल भक्ति प्रधान फिल्म
1975 में आई जय संतोषी मां के बाद हनुमान अंश ही सबसे प्रॉफिटेबल भक्ति प्रधान फिल्म है. ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है.
3-धीमी शुरुआत के बाद ब्लॉकबस्टर बनने का करिश्मा
बता दें कि हनुमान अंश ने रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख कमाए थे. वहीं रिलीज के 61वें दिन तक इसने वर्ल्डवाइड 425.52 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है.
4-सबसे बड़ा पांचवा हफ्ते का रिकॉर्ड
हनुमान अंश ने चमत्कार करते हुए अपने पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ काए जो हिंदी सिना के इतिहास में पांचवें वीक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.
5-छठे वीक सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड
हनुमान अंश ने छठे वीक में 80.25 करोड़ की नेट कमाई के साथ किसी भी हिंदी फिल्म के छठे हफ़्ते की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. साथ ही, इस फिल्म ने अपने करियर के दो और अहम पड़ाव भी पार किए,
6-61 दिन बाद भी कर रही कमाई
हनुमान अंश को रिलीज हुए 61 दिन हो चुके हैं और ये अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है. रिलीज के 61वें दिन भी इसने 1 करोड़ कमाए. ये भारतीय सिनेमा के इतिहास का एक महा रिकॉर्ड है.
7- साल 2026 की बनी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
हनुमान अंश रिलीज के 61 दिनों में 326.48 करोड़ की कमाई कर साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसने अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार की फिल्मों को मात दी है. हाईन्यूज़ !














