MP Satna News: सतना में एक कुत्ते ने 40 लोगों को काटा, सभी का इलाज जारी, शहर में मचा हड़कंप

देश में आए दिन कुत्तों के आतक की खबरें आती रहती हैं. कुत्तों के काटने या जान से मारने की खबरें रूह कंपा देती हैं. मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार, 22 अप्रैल को कुछ ऐसा ही देखने को मिला. जिला अस्पताल के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि यहां एक पागल कुत्ते ने एक या दो लोगों को नहीं, बल्कि करीब 40 लोगों को काट लिया. जिला अस्पताल में इन सभी का इलाज चल रहा है. इस मामले के सामने आने के बाद से आसपास के इलाके में कुत्तों का खौफ बढ़ गया है.

इन मामलों से साफ है कि सतना में भी कुत्तों का आतंक लोगों को अब डरा रहा है. ये राह चलते लोगों को कभी भी अपना शिकार बना लेते हैं. सतना जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. शरद दुबे ने बताया कि एक कुत्ते ने शहर के गहरा नाला से लेकर अस्पताल चौक के बीच लगभग 40 लोगों को काटा और सभी घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एंटी रैबीज का टीका लगाया जा रहा है.

सभी को लगाया गया एंटी रेबीज का टीका

डॉक्टर की मानें तो रेबीज एक खतरनाक बीमारी है और यह एक बार हुई तो उसका इलाज संभव नहीं है. साफ है कि रेबीज बीमारी घातक और जानलेवा होती है. ऐसे में कुत्ता काटने के बाद इसका टीका लेना बहुत जरूरी होता है इसलिए जब मरीज डॉक्टर के पास पहुंचे तो उन्हें एंटी रैबीज का टीका लगाया गया  ताकि उन्हें इस बीमारी का खतरा न हो. वहीं, इस घटना में घायल सुंदरलाल साकेत नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि वह अस्पताल चौक के पास चाय लेने आया हुआ था कि इसी दौरान एक भूरे रंग के कुत्ते ने उसे काट लिया.

साकेत ने ‘पीटीआई-वीडियो’ सेवा को बताया, “मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा. मेरे बाद उस कुत्ते ने लगातार करीब 8 से 10 लोगों को मेरे सामने अपना शिकार बनाया।” गौर हो कि इससे पहले इंदौर के महू में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक कुत्ते ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था. हाईन्यूज़

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »