बहन के खाते से पैसा निकालने के लिए कब्र से कंकाल लेकर निकालकर पहुंच गया शख्स, अब आया बैंक का जवाब

Odisha Bank Case: ओडिशा के केओंझर जिले में एक आदिवासी व्यक्ति द्वारा अपनी बहन के कंकाल को बैंक ले जाने की घटना के बाद विवाद बढ़ गया. इस मामले में अब बैंक ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने कभी भी मृत खाताधारक को फिजकली लाने की मांग नहीं की थी.

Indian Overseas Bank ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि यह मामला उसकी प्रायोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ओडिशा ग्रामीण बैंक की मल्लीपोसी शाखा से जुड़ा है. बैंक ने स्पष्ट किया कि मीडिया में चल रही कुछ खबरें गलत हैं और कर्मचारियों ने कभी भी मृत महिला को लाने की मांग नहीं की.

क्या है पूरा मामला?

बैंक के अनुसार, जीतू मुंडा नाम का शख्स अपनी बहन कलारा मुंडा के खाते से पैसे निकालने के लिए पहली बार ब्रान्च में पहुंचा था. बैंक अधिकारियों ने उसे बताया कि बिना उचित अनुमति के किसी तीसरे व्यक्ति को खाते से पैसे निकालने की अनुमति नहीं होती.

मौत के बाद प्रक्रिया क्या है

जब उसने बताया कि खाताधारक की मृत्यु हो चुकी है, तो शाखा प्रबंधक ने समझाया कि ऐसे मामलों में पैसे निकालने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होता है. बैंक के मुताबिक, बाद में वह व्यक्ति कथित रूप से नशे की हालत में वापस आया और शाखा में हंगामा करने लगा. इसके बाद वह अपनी बहन के कथित कंकाल अवशेष लेकर आया और उसे बैंक के बाहर रखकर पैसे निकालने की मांग करने लगा.

पुलिस को बुलाना पड़ा

इस घटना से बैंक परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की मौजूदगी में पूरे मामले को संभाला गया. बैंक का कहना है कि यह घटना दावों के निपटान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी की कमी और नियमों को न मानने की वजह से हुई. बैंक ने किसी भी तरह की बदसलूकी या उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है.

बैंक ने कहा कि खाताधारक के पैसे सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ही नियमों का पालन किया गया. साथ ही, स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद दावे का निपटान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »