15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरॉन विलियम समर्स को 15 साल की एक लड़की के साथ यौन शोषण करने के आरोप में 10 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. 30 वर्षीय समर्स ने पहले कोर्ट में बताया था कि वह बेगुनाह है. इसके बाद उन्होंने जून में तस्मानिया की सुप्रीम कोर्ट में अपना जुर्म कबूला था कि उन्होंने एक नाबालिग के साथ दो बार यौन शोषण किया था.

बुधवार को कोर्ट ने एरॉन समर्स को ढाई साल की जेल की सजा सुनाई. जिसमें से 10 महीने के बाद सजा को सस्पेंड कर दिया गया. यानी क्रिकेटर अप्रैल, 2028 में जेल से बाहर आ जाएगा. जस्टिस हेलेन वुड ने कोर्ट को बताया कि समर्स पीड़ित लड़की से 2017 में होबार्ट हरिकेंस के एक क्रिकेट मैच के दौरान मिला था.

2017 में कुछ दिनों बाद 15 साल की लड़की एक और मैच देखने गई थी, जहां समर्स और उसकी बातचीत शुरू हुई. उस समय क्रिकेटर की उम्र 21 साल थी. दोनों की सोशल मीडिया एप के जरिए बातचीत शुरू हुई, फिर क्रिकेटर ने प्लान करके उसके साथ बाहर जाने के प्लान किया. कोर्ट को बताया गया कि समर्स उसे एक स्कूल ले गया, जहां पर दो बार उसका यौन शोषण किया.

जस्टिस वुड ने कोर्ट को बताया कि क्रिकेटर को पता था कि लड़की की उम्र 17 साल से कम है और वह अभी स्कूल में पढ़ती है, लेकिन कभी उसकी उम्र पूछी नहीं. मीडिया रिपोर्ट में जस्टिस वुड के हवाले से बताया गया, “लड़की को लगा कि सिर्फ बातचीत के लिए बुलाया गया है. अपनी उम्र और नादानी की वजह से वह कमज़ोर स्थिति में थी. क्रिकेटर ने उससे छुपाया कि वह क्यों मिल रहे हैं.”

जस्टिस वुड्स ने कहा, “हम प्लेयर्स को सम्मान की नजर से देखते हैं. युवा अक्सर उन्हें पसंद करते हैं और उनके बारे में सकारात्मक सोच रखते हैं. एक प्लेयर होने के नाते उनका युवाओं से संपर्क था और इसी वजह से वे अपने अपराध कर पाए. यह अपराध की गंभीरता को बढ़ाने वाला एक कारक है.” हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

IRCTC का जापान टूर पैकेज: 10 दिन में घूमें जापान, जानें किराया और खासियतें

IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमना कई भारतीय यात्रियों की ट्रैवल विशलिस्ट में शामिल रहता है. इसकी वजह यहां के मॉडर्न शहरों की चमक, पुरानी

Read More »

आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन

सोनीपत के वृद्धाश्रम में रहने वाले कपड़ा व्यापारी शिवचरण राम रतन गुप्ता की मौत के बाद आज (12 अगस्त) हरिद्वार में उनकी अस्थियों का विसर्जन

Read More »

36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

जम्मू कश्मीर घाटी में आतंकवाद के दौर में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्याओं के मामलों में अब दोबारा जांच तेज हो गई है. 1990 में

Read More »

बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से प्रकाश राज का नाम गायब, प्रशासन ने बताई वजह

साउथ के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज ने दावा किया है कि बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि

Read More »

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में भक्तों का प्रतिनिधि कौन? SC ने मुद्दा HC भेजने का दिया संकेत

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद की मुख्य याचिका तय करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी की है. सुप्रीम

Read More »

झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. दरअसल, विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने आखिरी

Read More »

झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘हम छात्रों…’

झारखंड की राजधानी रांची में आंदोलन कर रहे छात्र विधानसभा मार्च निकाल रहे हैं. नौ दिनों से अनशन कर रहे जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो भी

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »