IRCTC का जापान टूर पैकेज: 10 दिन में घूमें जापान, जानें किराया और खासियतें

IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमना कई भारतीय यात्रियों की ट्रैवल विशलिस्ट में शामिल रहता है. इसकी वजह यहां के मॉडर्न शहरों की चमक, पुरानी परंपराएं, खूबसूरत नजारे, चेरी ब्लॉसम और शानदार ट्रांसपोर्ट सिस्टम है. हालांकि पहली बार जापान जाने वालों के लिए भाषा, ट्रांसपोर्ट और अलग-अलग जगहों की प्लानिंग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे यात्रियों के लिए IRCTC ने 10 दिन और 9 रातों का जापान टूर पैकेज पेश किया है. यह यात्रा 6 सितंबर को दिल्ली से शुरू होगी और 15 सितंबर को वापसी होगी.

कितने रुपये से शुरू होगा पैकेज?

IRCTC के इस जापान टूर पैकेज की शुरुआत ट्रिपल शेयरिंग पर 3,45,999 रुपये प्रति व्यक्ति से होती है. वहीं ट्विन शेयरिंग के लिए 3,49,999 रुपये और सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 4,73,999 रुपये देने होंगे. 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ पैकेज की कीमत 2,92,499 रुपये और बिना बेड के 2,63,999 रुपये है.

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

इस टूर में दिल्ली से जापान की रिटर्न इकोनॉमी क्लास फ्लाइट, फोर-स्टार होटल में ठहरने की सुविधा और जापान टूरिस्ट वीजा फीस शामिल है. इसके अलावा रोजाना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर, एयरपोर्ट ट्रांसफर, एसी कोच से साइटसीइंग और लागू टैक्स भी पैकेज का हिस्सा हैं. 70 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस और इंग्लिश बोलने वाला टूर गाइड भी मिलेगा.

टोक्यो से शुरू होगा सफर

यात्रा की शुरुआत टोक्यो से होगी. यहां यात्री असाकुसा टेंपल, नाकामिसे शॉपिंग स्ट्रीट, उएनो पार्क, ओडाइबा और TeamLab Planets घूम सकेंगे. मौसम सही रहने पर माउंट फूजी के फिफ्थ स्टेशन भी ले जाया जाएगा. मौसम खराब होने पर इसके बदले ओशिनो हक्काई जाना होगा.  इसके बाद हाकोने में ओवाकुदानी वैली, हाकोने रोपवे और लेक आशी में हाकोने पाइरेट शिप क्रूज का एक्सपीरियंस मिलेगा. यात्रा में टोयोटा म्यूजियम और SCMAGLEV रेलवे म्यूजियम भी शामिल हैं.

क्योटो, ओसाका, नारा और हिरोशिमा भी शामिल

पैकेज में क्योटो के अराशियामा बैंबू फॉरेस्ट, किंकाकु-जी टेंपल और फुशिमी इनारी ताइशा जैसी फेमस जगह शामिल हैं. ओसाका में ओसाका कैसल घूमने का मौका मिलेगा. इसके बाद नारा में टोडाई-जी टेंपल और खुले में घूमने वाले हिरण देखे जा सकेंगे. यात्रा का एक जरूरी हिस्सा हिरोशिमा होगा, जहां पीस मेमोरियल पार्क, मियाजिमा आइलैंड और इत्सुकुशिमा श्राइन का दौरा किया जाएगा. टूर के दौरान शिन-ओसाका से हिरोशिमा तक जापान की मशहूर शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से भी यात्रा होगी. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »