IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में देश के उद्योगों को मजबूत करने के लिए बैंक बनाए गए, जबकि मौजूदा सरकार उन्हें बेच रही है. राहुल गांधी ने IDBI बैंक के कर्मचारियों के नाम एक पत्र लिखकर उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि जिस बैंक को कर्मचारियों ने घाटे से निकालकर मुनाफे में पहुंचाया, उसे निजी हाथों में सौंपने का फैसला उचित नहीं है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “कांग्रेस के समय में IDBI बना, देश का उद्योग खड़ा करने के लिए. मोदी के समय में पहले बोली देखी गई, फिर दाम तय हुआ. कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय में बिकते हैं. मैं IDBI बैंक के कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं.”

कर्मचारियों के नाम पत्र लिखकर जताया समर्थन
राहुल गांधी ने IDBI बैंक के कर्मचारियों को लिखे पत्र में बताया कि पिछले साल मार्च में बैंक के कुछ कर्मचारी संसद भवन में उनसे मिलने आए थे. कर्मचारियों ने उनसे सवाल किया था कि जिस बैंक को उन्होंने मुनाफे में पहुंचाया है, सरकार उसे क्यों बेच रही है?

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने यह सवाल लोकसभा में उठाया था. उन्होंने सरकार से पूछा था कि मुनाफे में चल रहे सरकारी बैंक को क्यों बेचा जा रहा है और इसके कर्मचारियों व खाताधारकों के हितों की सुरक्षा कैसे होगी. उनके मुताबिक, सरकार ने इसका कोई कारण नहीं बताया. अब सरकार ने IDBI बैंक को कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स (Fairfax) को बेचने का फैसला किया है.

सात साल पहले घाटे में था बैंक, अब मुनाफे में
राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि IDBI की शुरुआत एक अग्रणी विकास बैंक के रूप में हुई थी. बाद में इसे वाणिज्यिक बैंक में बदलने का सफर आसान नहीं रहा, लेकिन कर्मचारियों ने तमाम चुनौतियों का सामना किया. सात साल पहले बैंक घाटे में था, जबकि पिछले साल उसने नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया. राहुल गांधी ने इस बदलाव का श्रेय बैंक के कर्मचारियों को दिया.

उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से बनी संस्था पर जनता का अधिकार है. फिलहाल केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास बैंक की 95 प्रतिशत हिस्सेदारी है. निजीकरण के बाद यह हिस्सेदारी घटकर 34 प्रतिशत रह जाएगी.

51 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने का किया गया था वादा
राहुल गांधी ने पत्र में 2003 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय सरकार ने संसद में वादा किया था कि IDBI में उसकी हिस्सेदारी हमेशा कम से कम 51 प्रतिशत रहेगी. उन्होंने कहा कि भले ही यह वादा कानून का हिस्सा न हो, लेकिन संसद में किया गया वादा देश की जनता से किया गया वादा होता है.

उन्होंने आशंका जताई कि बैंक के निजी हाथों में जाने के बाद अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी. साथ ही, कर्मचारियों की सेवा शर्तें, जो पहले से कमजोर हुई हैं, अपनी आखिरी सुरक्षा भी खो देंगी.

उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि उन्होंने साथ देने का अनुरोध किया था और वह आज उनकी लड़ाई में उनके साथ हैं.

IDBI बैंक के विनिवेश के लिए दूसरी बार बोली प्रक्रिया पूरी
इस बीच, निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) ने गुरुवार को बताया कि IDBI बैंक के रणनीतिक विनिवेश के लिए दूसरे चरण की बोली प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. विभाग के मुताबिक, यह प्रक्रिया विनिवेश पर सचिवों के मुख्य समूह (CGD) की ओर से तय किए गए तरीके के अनुसार आयोजित की गई.

DIPAM ने बताया कि पहली बार बोली प्रक्रिया वित्त वर्ष 2025-26 में कराई गई थी, लेकिन उन बोलियों को मंजूरी नहीं मिली. इसके बाद पहली प्रक्रिया का प्रभाव समाप्त हो गया और उसे आगे जारी नहीं रखा गया.

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि दूसरी बोली प्रक्रिया में रिजर्व प्राइस यानी बैंक की बिक्री के लिए तय न्यूनतम कीमत को न तो घटाया गया और न ही बढ़ाया गया. दूसरी प्रक्रिया को ‘बेस्ट ऑफर राउंड’ भी कहा गया है. इसके लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया विनिवेश पर सचिवों के मुख्य समूह ने तय की थी. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जलवा! चीन को 5-2 से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से विरोधी टीम को पीछे छोड़ दिया है. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने

Read More »

अमृतसर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार की हत्या से मचा हड़कंप

अमृतसर में गुरुवार (29 अक्टूबर) को फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है. ये वारदात तारां

Read More »

अरनब तूफान की तबाही! आंध्र प्रदेश में ₹4,600 करोड़ का नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने बताया पूरा हाल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार (29 अक्टूबर, 2026) को अरनब तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने तूफान से क्षतिग्रस्त फसलों

Read More »