चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जलवा! चीन को 5-2 से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से विरोधी टीम को पीछे छोड़ दिया है. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने चीन को 5-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की. इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह का प्रदर्शन खास रहा. दोनों ने दो-दो गोल दागे, जबकि जुगराज सिंह ने एक गोल करके टीम की जीत में अहम योगदान दिया. भारत ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना दम दिखाया है.

भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. मुकाबले के 12वें मिनट में सुखजीत सिंह ने शानदार गोल करके टीम का खाता खोला. लेकिन, चीन ने हार नहीं मानी और 26वें मिनट में यांग पेंग ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया. पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

दूसरे हाफ में हरमनप्रीत का कमाल

ब्रेक के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैच की रफ्तार बढ़ा दी. हरमनप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को फिर से आगे कर दिया. इसके बाद 31वें मिनट में उन्होंने एक और गोल दागा. वहीं, सुखजीत सिंह ने 34वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके भारत की बढ़त 4-1 कर दी.

चीन ने 36वें मिनट में चेन चोंगकोंग के गोल से वापसी की कोशिश की. उन्होंने ड्रैगफ्लिक के जरिए गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचाया और स्कोर 4-2 कर दिया.

जुगराज के गोल से भारत की जीत पक्की

आखिरी क्वार्टर में जुगराज सिंह ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत का स्कोर 5-2 कर दिया. इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बनाए रखी और चीन को वापसी का मौका नहीं दिया.

अब जापान से होगा मुकाबला

भारत ने इससे पहले बांग्लादेश को 13-0 से हराया था. अब टीम इंडिया 30 अक्टूबर को जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. लगातार दो जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश अगले मुकाबले में भी इसी प्रदर्शन को जारी रखने की होगी. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »