अमृतसर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार की हत्या से मचा हड़कंप

अमृतसर में गुरुवार (29 अक्टूबर) को फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है. ये वारदात तारां वाले पुल के पास हुई है. एसीपी ने बताया कि दोनों युवक बाइक पर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान घात लगा कर खड़े युवकों ने बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसके चलते दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए और फिर दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जिसमें से आकाशदीप नाम के एक युवक की मौत हो गई.

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे. सूचना मिलते के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं. एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. आसपास इलाके के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं ताकि आरोपियों का पता चल सके.

आकाशदीप सिंह को 2 गोलियां लगीं थी- एसीपी

एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने आगे बताया, “अजनाला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कोटली सक्का गांव के रहने वाले शरणजीत सिंह और आकाशदीप सिंह तारां वाला पुल के पास दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे थे. वहां पहले से ही छह युवक मौजूद थे. जैसे ही ये दोनों वहां पहुंचे, उन छह युवकों ने उन पर गोलियां चला दीं. शरणजीत सिंह को एक गोली लगी, जबकि आकाशदीप सिंह को दो गोलियां लगीं. गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.”

यह कोई गैंगवार नहीं है- एसीपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारे पहुंचने के बाद हमारी टीम अपनी गाड़ी से दोनों जख्मी युवकों को अस्पताल ले गए. उन्होंने ये भी कहा, ”ऐसा लगता है कि करीब तीन से चार राउंड फायरिंग हुई है. हमें मौके से तीन खाली कारतूस मिले हैं. यह कोई गैंगवार नहीं है, बल्कि उनके बीच का आपसी विवाद है. वे सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं, और इसमें शामिल दूसरे व्यक्ति के रिश्तेदार भी उसी इलाके में रहते हैं.”

बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगवंत मान सरकार को घेरा

उधर इस घटना को लेकर अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भगवंत मान सरकार को घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”अमृतसर फिर लहू-लुहान हुआ. पांच पीर दरगाह के पास तारां वाले पुल पर गोलिया चलीं, खून बहा, दो नौजवानों को निशाना बनाया गया, हालत गंभीर.”

उन्होंने आगे लिखा, ”पंजाब में रोज किसी माँ का बेटा, बहन का भाई गोलियों से मर रहा है, पंजाब की धरती बेगुनाह लोगों के खून से लाल हो चुकी है, और गुरु दोखी भगवंत दिल्ली के दलालों की सेवा में मस्त है. कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है.” हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का जलवा! चीन को 5-2 से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से विरोधी टीम को पीछे छोड़ दिया है. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत ने

Read More »

अमृतसर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार की हत्या से मचा हड़कंप

अमृतसर में गुरुवार (29 अक्टूबर) को फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है. ये वारदात तारां

Read More »

अरनब तूफान की तबाही! आंध्र प्रदेश में ₹4,600 करोड़ का नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने बताया पूरा हाल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार (29 अक्टूबर, 2026) को अरनब तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने तूफान से क्षतिग्रस्त फसलों

Read More »

ट्रंप के करीबी तक पहुंची चीनी जासूसी की आंच, Nvidia CEO भी निशाने पर! व्हाइट हाउस में मचा हड़कंप

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की सबसे दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सन हुआंग को लेकर आई एक रिपोर्ट दुनिया की राजनीति में सनसनी

Read More »

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »