‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में एक्टर मोहित मलिक ने बिरजू लोहार का किरदार निभाया है.

मोहित ने अपने इस किरदार के अपने अनुभव के बारे में बात की. बिरजू एक ऐसा किरदार है, जिसमें कई कमियां हैं. उसके फैसले कई बार गलत होते हैं और उसका अगला कदम क्या होगा, यह कहना मुश्किल होता है. यही बातें उसे मिर्ज़ापुर की दुनिया का एक दिलचस्प किरदार बनाती हैं.

मिर्जापुर द मूवी में बिरजू लोहार के किरदार पर क्या बोले मोहित? 
मिर्ज़ापुर अपनी कहानी में ऐसे किरदारों को दिखाने के लिए जाना जाता है, जो न पूरी तरह अच्छे होते हैं और न ही पूरी तरह बुरे. इस सीरीज़ में सही और गलत के बीच की लकीर कई बार धुंधली हो जाती है. बिरजू लोहार भी ऐसा ही एक किरदार है. मोहित के लिए इस किरदार को निभाने की सबसे बड़ी चुनौती यह समझना था कि वह ऐसा क्यों करता है और उसके फैसलों के पीछे क्या वजह होती है. उन्होंने बिरजू के कामों को सही या गलत ठहराने के बजाय उसके हालात, भावनाओं और सोच को समझने की कोशिश की.

किरदार को जज करना नहीं था आसान
मोहित का मानना है कि ऐसे किरदार निभाने के लिए एक एक्टर को अपनी निजी सोच से अलग हटकर सोचना पड़ता है और दर्शकों को खुद यह तय करने देना चाहिए कि किरदार सही है या गलत. इसके लिए यह समझना जरूरी है कि कोई इंसान किसी खास परिस्थिति में वैसा व्यवहार क्यों करता है, भले ही उसके फैसलों को सही ठहराना मुश्किल हो.

बिरजू के किरदार पर बोले मोहित
बिरजू लोहार का किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए मोहित मलिक कहते हैं, ‘बिरजू एक ऐसा किरदार है, जिसमें कई कमियां हैं और वह ऐसे फैसले लेता है, जो हमेशा सही नहीं होते. यही बात उसे निभाने में दिलचस्प बनाती है.

मोहित ने आगे कहा  एक एक्टर के तौर पर हम किसी किरदार को यह सोचकर नहीं निभा सकते कि वह अच्छा है या बुरा. हमें उसकी सोच, उसके हालात और उन वजहों को समझना पड़ता है, जिनके कारण वह कुछ फैसले लेता है. भले ही आप किसी किरदार के कामों से सहमत न हों, लेकिन आपको यह समझना होता है कि उसने ऐसा क्यों किया और पर्दे पर उसे सच के करीब दिखाना होता है.

सबसे बड़ी चुनौती किरदार को बिना जज किए ईमानदारी से निभाने की होती है. मेरा मानना है कि दर्शक ऐसे किरदारों से जुड़ते हैं, जो असल जिंदगी के लोगों जैसे लगते हैं और जिनमें खूबियों के साथ कमियां और कई तरह की उलझनें भी होती हैं. बिरजू के मामले में मैं उसके कामों के पीछे छिपे इंसान को समझना चाहता था और उसी सच्चाई को पर्दे पर लाना चाहता था.’

मिर्ज़ापुर द मूवी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के साथ ही दर्शकों को बिरजू लोहार के किरदार के जरिए इस सीरीज़ की दुनिया का एक और दिलचस्प पहलू देखने को मिलेगा. मोहित का यह अनुभव एक एक्टर के काम के  लिए  एक अहम पहलू को भी दिखाता है कि किसी किरदार को सिर्फ अच्छा या बुरा मानकर नहीं, बल्कि उसकी सोच और परिस्थितियों को समझकर पूरी ईमानदारी के साथ पर्दे पर पेश करना कितना ज़रूरी है. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »