पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज कर दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 85 रन बनाए थे. पाकिस्तान के लिए ख्वाजा नाफाय और कप्तान अब्बास अफरीदी ने बल्ले से कोहराम मचा दिया.

भारतीय टीम के लिए सिर्फ शशांक सिंह गदर मचा पाए, जिन्होंने 11 गेंद में 40 रन जड़ दिए. नीतीश राणा का तो इतना बुरा हाल रहा कि उनसे गेंद और बल्ले का कनेक्शन ही नहीं हो पा रहा था. नीतीश को 14 गेंद में 19 रन बनाकर रिटायर्ड आउट होना पड़ा. उसके बाद शशांक ने आकर जैसे-तैसे टीम इंडिया का स्कोर 85 तक पहुंचाया.

भारत की पहली हार

यह हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मैच था, जिसमें उसे बुरी तरह हार झेलनी पड़ी है. राहुल त्रिपाठी सिर्फ 9 रन बना पाए, नीतीश राणा भी फ्लॉप हो गए. वहीं राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पांड्या, दोनों गोल्डन डक का शिकार बने और अपनी पारी की पहली गेंद पर ‘0’ के स्कोर पर आउट हो गए.

जब गेंदबाजी में 85 रन के स्कोर को डिफेंड करने की बारी आई तो कप्तान क्रुणाल पांड्या ने पहले ही ओवर में 31 रन लुटा दिए. अब्बास अफरीदी ने उनके ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए. टी नटराजन भी कहां बचने वाले थे, उन्होंने 6 गेंद में 28 रन लुटा दिए. 2 ओवर में पाकिस्तान 59 रन बना चुका था. अब तो जीत उसके लिए औपचारिकता मात्र थी.

सिर्फ शशांक सिंह लड़ पाए

भारतीय टीम के लिए इस मैच में शशांक सिंह लड़ पाए. उन्होंने पहले बल्लेबाजी में 11 गेंद खेलकर 40 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 5 छक्के लगाए. उसके बाद गेंदबाजी में भी शशांक ने एक ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और एक विकेट भी लिया. उनके अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी जलवा नहीं बिखेर पाया. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »