कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी यानी एनपीपीए ने 137 नॉन-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं के लिए संशोधित अधिकतम खुदरा कीमतें यानी एमआरपी जारी की हैं. नई कीमतों में कुछ जेनेरिक और बायोसिमिलर कैंसर दवाएं 93 फीसदी तक सस्ती हुई हैं. यह बदलाव 30 फीसदी ट्रेड मार्जिन कैप लागू किए जाने के बाद किया गया है. संशोधित कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी.

पाल्बोप्रो की कीमत में 93 फीसदी की कटौती

सबसे बड़ी कटौती आरपीजी लाइफ साइंसेज की पाल्बोप्रो में हुई है. पाल्बोसिक्लिब वाली इस दवा की 125 mg की 21 कैप्सूल वाली पैक की कीमत 40,421.33 रुपये से घटकर 2,720 रुपये हो गई है. यानी इसकी कीमत करीब 93.3 फीसदी कम हुई है. यह दवा कुछ प्रकार के ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होती है. सैमर्थ लाइफ साइंसेज की आईसोजेन की पाल्बोसिक्लिब 100 mg और 125 mg कैप्सूल की कीमतों में भी करीब 91.4 से 91.6 फीसदी की कटौती हुई है. वहीं खंडेलवाल लैबोरेटरीज की वोमाजोल यानी एनास्ट्रोजोल 1 mg टैबलेट की 10 टैबलेट वाली पैक की कीमत करीब 91.4 फीसदी घटकर 39.52 रुपये रह गई है, जो पहले 458.85 रुपये थी.

आरपीजी लाइफ साइंसेज की अनारजोल यानी एनास्ट्रोजोल 1 mg की 10 टैबलेट वाली पैक की कीमत 695.76 रुपये से घटकर 73 रुपये हो गई है. इसमें करीब 89.5 फीसदी की कमी हुई है.

अबिरालाइव और दूसरी दवाएं भी हुईं सस्ती

प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली अबिराटेरोन एसीटेट की अबिरालाइव ब्रांड की 250 mg की 120 टैबलेट वाली पैक की कीमत 28,000 रुपये से घटकर 4,840 रुपये हो गई है. यानी इसमें करीब 83 फीसदी की कमी हुई है. इसी दवा के एक अन्य ब्रांड अबिराट 250 mg की 120 टैबलेट वाली बोतल की कीमत 36,088.81 रुपये से घटकर 4,064.48 रुपये हो गई है. इसमें 32,024.33 रुपये की कमी हुई है. थियोटेपा की 100 mg वायल वाली सैमटेपा की कीमत 80,071.86 रुपये से घटकर 7,150.33 रुपये हो गई है. यानी 72,921.53 रुपये की कमी हुई है और कीमत करीब 91.1 फीसदी घटी है.

बेवासिजुमैब की कई ब्रांड्स की कीमत घटी

बेवासिजुमैब की इवजुमैब 400 mg वायल की कीमत 69,852.12 रुपये से घटकर 13,512 रुपये हो गई है. इसमें करीब 81 फीसदी की कमी हुई है. लेकिन इसी दवा के दूसरे ब्रांड अवास्टिन की 400 mg वायल की कीमत करीब 1.24 लाख रुपये बनी हुई है. यानी एक ही दवा के अलग-अलग ब्रांड्स की कीमत में बड़ा अंतर है. इसके अलावा बेवासिजैब 400 mg की कीमत 65,205.09 रुपये से घटकर 8,956.75 रुपये हो गई. सिजुमैब 400 mg की कीमत 57,816 रुपये से घटकर 10,211 रुपये रह गई. इवजुमैब की कीमत में 56,340.12 रुपये की कमी हुई, जबकि बेवासिजैब की कीमत 56,248.34 रुपये और सिजुमैब की कीमत 47,605 रुपये कम हुई.

दूसरी बड़ी कटौती वाली दवाएं

पर्टुजुमैब की हर्टुमैब फॉर्मुलेशन की कीमत 94,951 रुपये से घटकर 30,593 रुपये प्रति वायल हो गई. यानी 64,358 रुपये की कमी हुई. पर्टुजुमैब के एक अन्य ब्रांड लुपीहेर 420 mg की कीमत 83,520 रुपये से घटकर 37,358.35 रुपये प्रति वायल हो गई, जिसमें 46,161.65 रुपये की कमी हुई. ओलापैरिब की ब्रैकाओन 150 mg पैक की कीमत 46,364.05 रुपये से घटकर 11,573.68 रुपये हो गई. इसमें 34,790.37 रुपये की कमी हुई. पेग एल-एस्पैराजिन की कीमत 41,845.97 रुपये से घटकर 7,766.85 रुपये हो गई. वहीं अबिराट की कीमत में 32,024.33 रुपये की कमी हुई.

आरपीजी लाइफ साइंसेज की डेब्रुमैब 60 mg यानी डेनोसुमैब इंजेक्शन की कीमत 22,031.25 रुपये से घटकर 5,941 रुपये हो गई. आरपीजी की एनुटा यानी एन्जालुटामाइड 40 mg की 28 कैप्सूल वाली पैक की कीमत 6,578.20 रुपये से घटकर 2,232 रुपये रह गई. डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज की अज़ासाइटिन 100 mg इंजेक्शन की कीमत 6,337 रुपये से घटकर 1,495.04 रुपये हो गई. एबॉट हेल्थकेयर की बेवासिजैब 100 mg/4 ml की 4 ml वायल की कीमत 21,767.70 रुपये से घटकर 5,930.13 रुपये हो गई. नैटको फार्मा की दासानैट 20 यानी डैसाटिनिब 20 mg की 60 टैबलेट वाली पैक की कीमत 2,812.50 रुपये से घटकर 1,085.93 रुपये हो गई.

नियॉन लैबोरेटरीज की एरलीब यानी एरलोटिनिब 150 mg की 30 टैबलेट वाली बोतल की कीमत 4,637.45 रुपये से घटकर 2,008 रुपये हो गई. हेटेरो हेल्थकेयर की फ्लूडानॉक्स यानी फ्लूडाराबिन 50 mg इंजेक्शन की कीमत 14,235 रुपये से घटकर 2,432 रुपये रह गई. वहीं आरपीजी लाइफ साइंसेज की फुलब्रेका यानी फुलवेस्ट्रेंट इंजेक्शन की 5 ml वायल की कीमत 26,072.16 रुपये से घटकर 5,491 रुपये हो गई.

कई महंगी दवाओं की कीमत में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, सभी कैंसर दवाओं की कीमतें कम नहीं हुई हैं. कई महंगी सिंगल-सोर्स एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ. इनमें ऐसी दवाएं शामिल हैं जिनका केवल एक सप्लायर है या जिनके मुकाबले बाजार में प्रतिस्पर्धी ब्रांड उपलब्ध नहीं हैं. इनमें कीट्रूडा शामिल है, जिसमें पेम्ब्रोलिजुमैब होता है. इसकी 100 mg वायल की कीमत 2,16,500 रुपये पर बनी हुई है. टैग्रिसो की कीमत में भी बदलाव नहीं हुआ है. सोर्स के मुताबिक कुछ ओरिजिनल ब्रांडेड कैंसर दवाओं की एमआरपी पहले से ही नई एनपीपीए सीमा के करीब हो सकती है, इसलिए उनकी कीमत में बदलाव नहीं हुआ.

27 दवाओं की कीमत अभी सामने नहीं आई

कंपनियों की ओर से उपलब्ध कराई गई फाइलिंग में 137 में से 27 दवाओं की संशोधित कीमतें अभी दर्ज नहीं थीं. इनमें अबेमासिक्लिब, कैबोजैन्टिनिब, डैब्राफेनिब, लाजर्टिनिब, सेलपर्सैटिनिब, सोरासिब और वेमुराफेनिब शामिल हैं. हाईन्यूज़ !

 

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »