ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और गाजा पट्टी से इजरायली सेना की चरणबद्ध वापसी को लेकर ऐतिहासिक समझौता हो गया है. ट्रंप के मुताबिक, सभी पक्षों की औपचारिक मंजूरी मिलने के 14 दिनों के भीतर इस समझौते को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. हमास ने भी इस समझौते पर सहमति जताई है, हालांकि उसने इसके लिए इजरायल से कुछ शर्तें पूरी करने की बात कही है.

समझौते की प्रमुख शर्तें

समझौते के तहत हमास एक चरणबद्ध प्रक्रिया में अपने सभी हथियार एक अंतरराष्ट्रीय स्टेबिलाइजेशन फोर्स को सौंपेगा. करीब 5,000 सदस्यीय इस बल की निगरानी एक अमेरिकी जनरल करेंगे.

समझौते के अनुसार-

  1. हमास चरणबद्ध तरीके से अपने हथियार सरेंडर करेगा.
  2. पूरे निशस्त्रीकरण की प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 200 से 300 दिन लग सकते हैं.
  3. गाजा में बने सुरंगों के नेटवर्क को भी निष्क्रिय किया जाएगा.
  4. निशस्त्रीकरण पूरा होने के बाद इजरायली सेना चरणबद्ध तरीके से गाजा से पीछे हटेगी.
  5. अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल नई फिलिस्तीनी पुलिस को प्रशिक्षण देगा.
  6. समझौते के तहत नई फिलिस्तीनी सरकार का गठन किया जाएगा, जो पुलिस बल के साथ मिलकर प्रशासन संभालेगी.

ट्रंप ने किया समझौते का ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस समझौते की घोषणा करते हुए कहा कि यह गाजा में स्थायी शांति की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि पूरे समझौते को बेहद सावधानी के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा.

ट्रंप के अनुसार, जैसे ही हमास का निशस्त्रीकरण पूरा होगा, इजरायली सेना गाजा से वापस लौटना शुरू कर देगी. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल नई फिलिस्तीनी पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा और गाजा के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी.

हमास ने भी जताई सहमति

हमास के क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि संगठन ने इस रोडमैप पर सहमति जताई है. हालांकि उसने स्पष्ट किया है कि समझौते को लागू करने से पहले इजरायल को भी अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करनी होंगी. हमास का कहना है कि इजरायल को सैन्य कार्रवाई रोकनी होगी और गाजा से अपनी सेना वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी.

14 दिनों में शुरू होगी प्रक्रिया

गुरुवार को जारी मसौदा योजना के मुताबिक सभी पक्षों की औपचारिक मंजूरी मिलने के 14 दिनों के भीतर समझौते को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इसके तहत गाजा में नई तकनीकी फिलिस्तीनी सरकार का गठन होगा, जो अंतरराष्ट्रीय बोर्ड ऑफ पीस और नई पुलिस व्यवस्था के साथ मिलकर प्रशासन चलाएगी.

नई सरकार और पुलिस संभालेंगे जिम्मेदारी

समझौते के अनुसार गाजा में नई फिलिस्तीनी सरकार बनाई जाएगी, जो प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेगी. अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल नई फिलिस्तीनी पुलिस को प्रशिक्षण देगा और सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग करेगा. इसके बाद गाजा का प्रशासन स्थानीय सरकार और पुलिस के हाथों में होगा. हाईन्यूज़ !

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »

अमिताभ बच्चन के 2 शौक जो उड़ाते हैं करोड़ों रुपये, जानकर रह जाएंगे हैरान

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार अदाकारी के साथ-साथ अक्सर फैंस के बीच अपनी रईसी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहते हैं.

Read More »

‘छोटे सरकार’ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शालिग्राम गर्ग को मिली जमानत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को जमानत के मामले में बड़ी राहत मिली है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने

Read More »

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, कल्याण पुलिस रिमांड में; 2 दिन बाद होगी सुनवाई

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है. लंच के बाद कोर्ट

Read More »

UPI Charges पर शरद पवार गुट का बड़ा हमला, कहा- ‘अमेरिकी दबाव का नतीजा है ये फैसला!’

यूपीआई लेन देन पर लगने वाले MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) पर शरद पवार गुट ने प्रतिक्रिया दी. शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने

Read More »

PM मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात में क्या हुई बात? विदेश मंत्रालय ने खोला राज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच 12 सितंबर को नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय बैठक में भारत-चीन संबंधों से जुड़े कई अहम

Read More »

हूतियों का बड़ा पलटवार, ‘मक्का पर ड्रोन हमले’ से किया साफ इनकार, सऊदी के दावे को बताया झूठा

यमन के हूती विद्रोहियों ने मुसलमानों के पवित्र शहर मक्का पर अटैक करने को लेकर बड़ा बयान दिया है. हूती विद्रोहियों ने कहा है कि

Read More »

UCC पर अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- ‘मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) पर बयान पर मचे सियासी हंगामे के बीच जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने

Read More »

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »