झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. दरअसल, विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने आखिरी बैरिकेड भी तोड़ दिया था. इससे पहले पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर के छात्रों को तितर-बितर करने की कोशिश की थी हालांकि छात्रों के हुजूम के आगे पुलिस और प्रशासन की यह रणनीति असफल हो गई.

लाठीचार्ज का शिकार हुए एक छात्र ने कहा कि सरकार ने यह ठीक नहीं है. एक अन्य छात्र ने कहा कि सिर, मुंह, पेट, पैर, हर जगह लाठी मारी जा रही है.

पीछे के रास्ते से विधानसभा पहुंचे आंदोलित छात्र

कुछ अन्य प्रदर्शनकारी छात्रों ने भी दावा किया है कि पुलिस की लाठी चार्ज में कुछ छात्रों को चोट लगी आई है. एक अन्य छात्र ने कहा कि हम शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे, अचानक पीछे से पुलिस आती है और लाठीचार्ज करती है.

‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज में घायल हुए छात्र प्रदर्शनकारी विक्रम कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था. हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे. हमने कोई गाली-गलौज भी नहीं की थी. अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. यह ठीक नहीं है.

जानकारी के अनुसार कुछ छात्र पीछे के रास्ते से झारखंड विधानसभा के करीब पहुंच गए. पुलिस को इस आशय की जानकारी नहीं थी कि छात्र इस रास्ते का प्रयोग भी कर सकते हैं.

लाठीचार्ज के दौरान कुछ छात्रों की पुलिस से हाथापाई भी हो गई. इस लाठीचार्ज को लेकर झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए थी. यह विश्वसनीयता खोने जैसा है. छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय है. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »