आज भी नहीं पहुंची बेटियां, बड़े भाई ने किया शिवचरण गुप्ता का अस्थि विसर्जन

सोनीपत के वृद्धाश्रम में रहने वाले कपड़ा व्यापारी शिवचरण राम रतन गुप्ता की मौत के बाद आज (12 अगस्त) हरिद्वार में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया. शिवचरण गुप्ता की तीन बेटियां हैं, लेकिन अंतिम संस्कार के बाद अब अस्थि विसर्जन में भी कोई बेटी हरिद्वार नहीं पहुंची. शिवचरण गुप्ता के बड़े भाई महेंद्र गुप्ता सोशल मीडिया के जरिए भाई की मौत की जानकारी मिलने के बाद हरिद्वार पहुंचे. महेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह सात भाई-बहनों में बड़े हैं और पिछले करीब 10 साल से शिवचरण और उसके परिवार से उनका कोई संपर्क नहीं था.

उन्होंने बताया कि नेपाल में आए भूकंप के दौरान उन्हें लगा था कि शायद शिवचरण की मौत हो गई है और तभी से उन्होंने भाई को मृत मान लिया था. जब सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शिवचरण की मौत की सच्चाई पता चली तो वह हरिद्वार पहुंचे और अस्थि विसर्जन की अंतिम रस्में निभाईं. इस दौरान सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग भी उनके साथ मौजूद रहे.

‘आप मेरे पिता का छोटा भाई समझकर पूरी रस्में निभा देना’

वहीं, वृद्धाश्रम प्रबंधन ने शिवचरण की बड़ी बेटी से दोबारा बातचीत की. बेटी ने कहा कि अस्थियों का अच्छे से विसर्जन कर दिया जाए. उसने वृद्धाश्रम प्रबंधन से कहा कि आप मेरे पिता को छोटा भाई समझकर पूरी रस्में निभा देना. बेटी ने यह भी कहा कि अगर उसकी तबीयत ठीक होती तो वह खुद हरिद्वार जरूर आती. बड़ी बेटी ने कहा कि वह इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बहुत शर्मिंदा हैं और वो अपने पिता से बहुत प्यार करती थीं, लेकिन उनकी कुछ मजबूरियां रही होंगी.

मृतक के बड़े भाई ने बेटियों की मजबूरी समझने की कही बात

बेटी के मुताबिक, उनके पिता उनके पास रहने के लिए तैयार नहीं थे. बेटियों ने अंतिम रस्मों की जिम्मेदारी वृद्धाश्रम प्रबंधन आनंद कुमार को सौंप दी है और उनसे कहा कि अस्थि विसर्जन के बाद हवन और कन्याओं को भोजन करवाने दें. वहीं बेटियां अपने घर पर तेरहवीं की रस्म करवाएंगी. इस पूरे मामले में शिवचरण गुप्ता के बड़े भाई महेंद्र गुप्ता ने भी बेटियों की मजबूरी को समझने की बात कही.

उन्होंने कहा कि बेटियों की भी कोई मजबूरी रही होगी. बेटियों के नहीं पहुंचने के बीच बड़े भाई और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अंतिम रस्में निभाईं. अंतिम संस्कार के बाद अब अस्थि विसर्जन की जिम्मेदारी भी संस्था और समाजसेवियों ने ही निभाई. इस पूरे मामले ने एक बार फिर परिवार के रिश्तों और बुजुर्गों के प्रति जिम्मेदारियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हाईन्यूज़ !

 

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »