‘गृह मंत्री आप डर रहे हैं…’ अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो चुका है और 13 अगस्त को खत्म होने वाला है मगर अभी तक गृह मंत्री अमित शाह सदन में ही नहीं आए हैं. विपक्ष लगातार गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आकर जवाब देने की मांग कर रहा है. विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही भी नहीं हो पा रही है. ऐसे में मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है-गृह मंत्री जी आप डर रहे हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- गृह मंत्री अमित शाह 17 दिनों से सदन में नहीं आ रहे हैं. जो बच्चों पर बल प्रयोग किया गया है.  उस पर जवाब चाहते हैं. हमेशा जनता का अपमान कर रहे हैं. जिस तरीके से संविधान के तहत सदन चलना चाहिए था. उसको भी अपना कर रहे हैं.  गृह मंत्री जी आप डर रहे हैं और इसलिए डर रहे हैं कि आपने गलती की है.

उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह से क्यों नहीं पूछ रहे हैं कि वह बयान दें. अब कोई नैतिकता नहीं बची है. राज्यसभा और लोकसभा में अपनी सूरत दिखाइए.

कांग्रेस ने मांगा जवाब

विपक्ष ससंद में प्रोटेस्ट कर रहा है. कांग्रेस ने प्रोटेस्ट की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘अमित शाह, जवाब दें. आज विपक्ष के सांसदों ने इसी मांग को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों पर की गई बर्बरता के लिए गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना होगा. वे अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते.

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा- ‘जब तक गृह मंत्री संसद में बयान नहीं देते, तब तक गतिरोध बना रहेगा.’

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा- ‘जनता हमें सरकार से सवाल पूछने के लिए यहां भेजती है और लोकतंत्र में विपक्ष का यही काम है. सरकार सवालों के जवाब क्यों नहीं देती? सरकार सवालों से क्यों भाग रही है? लाठियां चलाई गईं, आंसू गैस के गोले छोड़े गए. छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. आज भी इलाहाबाद में बच्चों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं और कई ऐसे बच्चों पर भी केस किए गए हैं जो इस आंदोलन का हिस्सा भी नहीं थेय लेकिन सरकार ने भरोसा दिलाया था कि किसी पर भी केस नहीं किया जाएगा और किसी को परेशान नहीं किया जाएगा तो फिर हम अपने सवाल किससे पूछें?. वे FCRA ला रहे हैं, लेकिन BJP ने भरोसा दिलाया था कि भारत का पैसा विदेश नहीं जाएगा, फिर भी कौन जानता है कि कितने लोगों ने पैसा लिया और भारत छोड़ दिया.  सच तो यह है कि वे इन संस्थानों पर कब्जा करना चाहते हैं. BJP एक बहुत बड़ी जमीन माफिया पार्टी है.’ हाईन्यूज़ !

 

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »