यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप के हारने के पीछे की वजह ईरान से युद्ध कहा जा रहा है. रिपब्लिकन के हार के करीब पहुंचने पर ईरान ने रिएक्ट किया है. ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा है कि अमेरिकी जनता ने युद्ध को नकार दिया है.
इलेक्शन के नतीजों से साफ हो गया है कि अमेरिका के लोग ट्रंप प्रशासन की नीतियों के खिलाफ संदेश दे रहे हैं. ट्रंप की हार के पीछे कई वजह हैं. उनमें से एक सबसे बड़ी ईरान और अमेरिका का युद्ध है. कई महीनों से ये युद्ध चल रहा है.
अमेरिका को दी चेतावनी
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने अमेरिका को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ”वह अपने नागरिकों की इच्छा के विरुद्ध न जाए. उन्होंने कहा कि बढ़ती जीवन-लागत को लेकर चिंताओं के बीच अमेरिकी जनता ने युद्ध को नकार दिया है.”
ईरान युद्ध है वजह
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है. ये युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस चुनाव में पिछड़ने के पीछे का कारण ईरान युद्ध है. लगभग दो तिहाई अमेरिकी सैनिक इस कार्रवाई के खिलाफ थे. स युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की सप्लाई बाधित हुई, जिससे पूरी दुनिया में कच्चे तेल और पेट्रोल के दाम आसमान छूने लगे. अमेरिकी सैनिकों की हताहत होने की खबरों ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा किया. ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध रोकने को लेकर अभी बातचीत जारी है. ईरान अपनी शर्तों पर टिका हुआ है.
36 साल बाद टेक्सास में बड़ा सियासी उलटफेर
बता दें टेक्सास में 36 साल बाद बड़ा उलटफेर हुआ है. डेमोक्रेटिक पार्टी ने 36 साल बाद गवर्नर का पद जीता है.डेमोक्रेटिक की जीना हिनोजोसा को लगभग 56.8 फीसदी वोट मिले हैं. हाईन्यूज़ !














