केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस दौरान कई फैसलों को मंजूरी दी गई, जिसमें अग्निवीरों को लेकर खास ऐलान किया गया है. पहले सिर्फ 25 फीसदी सेना में जाने का प्रावधान. हालांकि, अब ये आंकड़ा बड़ा कर 75 फीसदी कर दिया गया, वो भी 2 साल के लिए इसके बाद सभी 75 फीसदी लोगों का चुनाव सेना के पैमाने के तहत ही किया जाएगा.
2 साल पूरा होने के बाद 75 फीसदी अग्निवीर सेना में आ पाएंगे. इस दौरान उन्हें ज्यादा पैसे भी मिलेंगे. बता दें कि अग्निवीर का पहला बैच का 4 साल खत्म होने वाला है. केंद्र सरकार ने अग्निवीरों के अलावा ग्रिड स्केल एनर्जी स्टोरेज को भी मंजूरी दी है. कैबिनेट ने क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर फैसला किया, जहां क्रिटिकल्स मिनरल्स की प्रोसेसिंग की जाएगी.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?
कैबिनेट ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. सबसे पहले, मैं हमारे ‘क्लीन एनर्जी मिशन’ से जुड़े एक बड़े फैसले के बारे में बताना चाहूंगा. भारत ने इस क्षेत्र में अपने प्रदर्शन से नए मानक स्थापित किए हैं और दुनिया भर में पहचान बनाई है. आज कैबिनेट ने 92 GWh की ग्रिड-स्केल एनर्जी स्टोरेज योजना को मंजूरी दी है. इसमें से 30 GWh बैटरी स्टोरेज के लिए और 60 GWh पंप हाइड्रो स्टोरेज के लिए आवंटित किया जाएगा. इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि यह योजना पूरे देश में फैले.
850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट का विस्तार
कैबिनेट ने 850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट को मजबूत करने और उनके विस्तार को मंजूरी दी है. इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है. उन्होंने कहा कि इसकी मदद से बच्चों के शोषण और बलात्कार के मामलों से निपटा जा सके. हमारी सरकार का पक्का संकल्प है. समाज में जब भी इस तरह की समस्याएं या खतरे सामने आएं चाहे वह महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो या अगली पीढ़ी की सुरक्षा के लिए कोई खतरा हम सख्त और निर्णायक कदम उठाएंगे. इसमें मौजूदा कानूनों का पूरी तरह से इस्तेमाल करना, जरूरत पड़ने पर नए कानून बनाना और कानूनों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करना शामिल है. हाईन्यूज़ !














