किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव में तीनों बच्चियां घर की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी लेने गई थीं. इसी दौरान मिट्टी का एक बड़ा टीला अचानक ढह गया. तीनों बच्चियां उसके नीचे दब गईं.

हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. मृत बच्चियों के परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है.

मृत बच्चियों की पहचान नगमा प्रवीण (10 साल), निशा प्रवीण (9 साल) और रूबी खातून (8 साल) के रूप में हुई है. नगमा और निशा सगी बहनें थीं. रूबी खातून फरियाद आलम की बेटी थी. जानकारी के मुताबिक, तीनों बुधवार को गांव के पास मिट्टी लेने गई थीं. ग्रामीण इलाकों में घरों की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है. इसी काम के लिए बच्चियां मिट्टी खोद रही थीं.

अचानक भरभराकर गिरा मिट्टी का टीला

बच्चियां मिट्टी निकाल रही थीं, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढहकर उनके ऊपर गिर गया. देखते ही देखते तीनों उसके नीचे दब गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बच्चियों की चीख सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत मिट्टी हटाकर बच्चियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया.

ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर निकाला बाहर

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों को मिट्टी से बाहर निकाला. हालांकि, हादसे में उनकी जान चली गई. एक साथ तीन बच्चियों की मौत की खबर से गांव के लोग स्तब्ध रह गए. नगमा और निशा की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं, रूबी खातून के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है. गांव के लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार

घटना के बाद परिजनों ने बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने और आगे की कानूनी प्रक्रिया से इनकार कर दिया. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि समेत कई लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना जताई. इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने निकलीं तीनों बच्चियों की मौत से गांव में शोक का माहौल है. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »