26 साल पुराने केस में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सुनाई सजा, CBI अफसर समेत दो अन्य को भेजा जेल

Tis Hazari Court Verdict:HN/ दिल्ली में पूर्व आईआरएस अफसर से मारपीट मामले में तीस हजारी कोर्ट ने सजा सुनाई. यह केस 26 साल पुराना है. सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर रमनीश और रिटायर्ड ACP विवेक पांडे को पूर्व IRS ऑफिसर अशोक अग्रवाल की तरफ से दायर केस में सजा सुनाई है.

कोर्ट ने अपने फैसले को चैलेंज करने को लेकर बेल दी है. यह केस साल 2000 में पूर्व IRS ऑफिसर अशोक अग्रवाल की शिकायत पर फाइल किया गया था.

क्या है पूरा मामला
यह मामला अक्टूबर 2000 में एक आईआरएस अधिकारी की गिरफ्तारी और छापेमारी से जुड़ा है. कोर्ट ने 18 अप्रैल को ही दोनों अधिकारियों को मारपीट और आपराधिक अतिक्रमण के आरोपों में दोषी ठहराया था. इसके बाद मंगलवार को सजा पर सुनवाई हुई, इसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं.

शिकायतकर्ता के वकील ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की 
तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के वकील ने कड़ी सजा की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित को 38 दिन तक जेल में रहना पड़ा था.

उन्होंने यह भी कहा कि अदालत खुद मान चुकी है कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने सिस्टम का गलत इस्तेमाल किया. वकील ने तर्क दिया किशिकायतकर्ता ने 26 साल तक न्याय का इंतजार किया है. इसलिए दोषियों को अधिकतम सजा और उचित मुआवजा मिलना चाहिए.

बचाव पक्ष के वकील ने तीस हजारी कोर्ट से मांगी राहत 

वहीं बचाव पक्ष के वकील ने सजा में राहत की अपील की. उनका कहना था कि दोनों अधिकारी अपनी मर्जी से कार्रवाई करने नहीं गए थे. बल्कि ड्यूटी के तहत वहां पहुंचे थे. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों का शिकायतकर्ता से कोई निजी विवाद नहीं था और उन्होंने लंबे समय तक ट्रायल और विभागीय जांच का सामना किया है. वकील ने अदालत से मानवीय आधार पर सजा कम करने या माफ करने की गुहार लगाई. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »