‘इतने बड़े सुपरस्टार होने के बाद भी..’ गोविंदा नहीं जी पाए अच्छी जिंदगी तो वाइफ सुनीता आहूजा का छलका दर्द

गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर के रूमर्ड अफेयर की खबरों ने हर किसी का ध्यान खींचा. अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने कहा कि गोविंदा एक बेहतरीन बेटे और पिता हैं. लेकिन अगले जन्म में उन्हें पति के रूप में नहीं चाहेंगी.

लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनीता से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने पति गोविंदा की फैन फॉलोइंग से जलन हुई. इस पर उन्होंने जवाब दिया,’जब आपको अपने पति पर पूरा भरोसा होता है..अगर कोई हीरो है और उसके अफेयर की खबरें सुनने को मिलती हैं, तो उस समय 90 के दशक में ये सब नॉर्मल था. मैं आज के समय की बात नहीं कर रही हूं.’

सुनीता आहूजा का छलका दर्द

Abhishek Vyas Insight से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा हमेशा एक अच्छे बेटे रहे हैं. लेकिन, एक पति के रूप में वो वैसे नहीं हैं जैसा वो चाहती थीं. सुनीता ने आगे कहा,’मैं फिर से कहूंगी, गोविंदा एक अच्छे बेटे और भाई हैं. लेकिन पति के तौर पर मैं जो चाहती हूं..मुझे पार्टियों में जाना, डिनर करना और छुट्टियां मनाना बेहद पसंद है. लेकिन, वो हमेशा परिवार के लिए कमाने में इतने व्यस्त रहे कि उन्होंने इन चीजों को कभी एंजॉय नहीं किया. वो 60 साल के हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपने लिए जिंदगी नहीं जी.’

सुनीता ने आगे कहा,’ये मुझे बुरा महसूस कराता है. आप इतने बड़े सुपरस्टार हैं, आपने जिंदगी में देखा क्या. कुछ भी नहीं. मैं हमेशा कहती हूं कि मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं. अब पछताने का कोई मतलब नहीं है. अब उन्हें छोड़ भी नहीं सकती. 40 साल हो चुके हैं, अब इसके बारे में सोचना भी गलत होगा.’

वहीं, तलाक की अफवाहों को लेकर सुनीता आहूजा ने 2025 के गणेश चतुर्थी के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए साफ क्लियर कर दिया था. उन्होंने कहा,’आज मीडिया के मुंह पर तमाचा नहीं पड़ा है क्या.हमें साथ देखकर..इतना करीब..अगर कुछ होता तो हम इतने पास होते. हमारे बीच दूरियां होतीं. कोई हमें अलग नहीं कर सकता, चाहे ऊपर से कोई भी आ जाए..मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है और किसी का नहीं.’ हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »