वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट के वैज्ञानिकों ने हाल ही में किए गए एक अध्ययन में एक बेहद चौंकाने वाला तथ्य सामने रखा है. शोधकर्ताओं का दावा है कि प्रदूषित हवा में सांस लेने वाले लोगों में खुदकुशी के विचार आने की आशंका काफी बढ़ जाती है. यह स्टडी जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ में प्रकाशित हुई है, जिसमें दुनियाभर के 29 बड़े शोधों का विश्लेषण करके यह समझने की कोशिश की गई कि वायु प्रदूषण का इंसानी दिमाग और मानसिक सेहत पर कैसा असर पड़ता है.

किस यूनिवर्सिटी ने किया यह अध्ययन?

वायु प्रदूषण और मानसिक सेहत के इस खतरनाक संबंध को समझने के लिए ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी बेलफास्ट के शोधकर्ताओं ने एक बड़ा अध्ययन किया है. वैज्ञानिकों ने इस प्रभाव को गहराई से समझने के लिए दुनिया भर के करीब 29 प्रमुख शोधों का बारीकी से विश्लेषण किया गया. इस स्टडी में यूरोप, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, चीन, ताइवान, जापान और कोलंबिया जैसी जगहों से जुड़े डेटा को शामिल किया गया. इस जांच में पाया गया कि हवा में मौजूद जहरीले कण न सिर्फ हमारे फेफड़ों को सड़ाते है, बल्कि सीधे हमारे दिमाग पर हमला करते हैं.

कौन से प्रदूषक तत्व है सबसे ज्यादा खतरनाक?

शोध में सामने आया है कि हवा में मौजूद सूक्ष्म कण यानी पीएम 2.5 और पीएम 10 दिमाग में सूजन और तनाव बढ़ाने का काम करते हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इन कणों के सिर्फ कम समय के संपर्क में आने पर भी लोगों में आत्महत्या से जुड़े विचारों में बढ़ोतरी देखी गई. इसके अलावा नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के लंबे समय तक संपर्क में रहने से डिप्रेशन और आत्मघाती सोच जैसी प्रवृत्तियां बढ़ती पाई गईं.

इसके अलावा, रिसर्च में यह भी पाया गया कि वायु प्रदूषण के साथ-साथ आर्सेनिक, लेड और लिथियम जैसी भारी धातुओं से दूषित पानी भी दिमाग के न्यूरोलॉजिकल फंक्शन को नुकसान पहुंचाता है. इससे मस्तिष्क में पुरानी सूजन बनी रहती है और नसों को भी नुकसान होता है, जो आगे चलकर डिप्रेशन जैसी स्थितियों की वजह बन सकता है. शोधकर्ताओं ने सल्फर डाइऑक्साइड, ओजोन और यहां तक कि ट्रैफिक के शोर को भी मानसिक तनाव बढ़ाने वाले कारकों में गिना है.

युवाओं पर सबसे ज्यादा मंडरा रहा है खतरा

विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के आंकड़ों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि दुनिया भर में हर साल 7 लाख से अधिक लोग आत्महत्या के कारण अपनी जान गवां देते हैं. सबसे डराने वाली बात यह है कि 15 से 29 वर्ष के युवाओं में मौत की तीसरी सबसे बड़ी वजह खुदकुशी है.

ऑस्ट्रेलिया के कर्टिन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पॉपुलेशन हेल्थ के विशेषज्ञों का कहना है कि यह अध्ययन वायु प्रदूषण और मानसिक विकारों के बीच संबंध को समझने की एक शुरूआती लेकिन बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है. अब तक यह माना जाता था कि खराब हवा सिर्फ दिल और फेफड़ो की बीमारियां देती है, लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि यह समाज के मानसिक ताने-बाने को भी अंदर से खोखला कर रही है. ऐसे में अब केवल सेहत ही नहीं, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देना अनिवार्य हो गया है. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »

दिल्ली में DTC बस हड़ताल जारी, चौथे दिन भी थमे पहिए; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली में डीटीसी बस चालकों की हड़ताल गुरुवार (17 सितंबर) को तीसरे दिन भी जारी रही. दैनिक वेतन बढ़ाने, चिकित्सा सुविधाएं देने और ओवरटाइम का

Read More »

अमेरिका जाएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान और विदेश मंत्री, ट्रंप ने दिया वीजा!

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश लंबे समय से समझौता करना चाह रहे हैं. अब

Read More »

अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश, खेत में गिरते ही मचा हड़कंप

अमेरिका के मिशिगन में नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास का एक F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा गुरुवार को ग्रामीण इलाके में हुआ.

Read More »