DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन आगे चल रहे हैं.

अब DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी की तरफ से बीजेपी के नेशनल मीडिया को-कन्वीनर सिद्धार्थ यादव ने कहा है कि राहुल गांधई, जो जोर-शोर से वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, उन्हीं की पार्टी के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के एक सदस्य दिल्ली यूनिवर्सिटी यूनियन चुनाव में फेक आईडी कार्ड का इस्तेमाल करके वोट डालते पकड़ी गईं.

सिद्धार्थ ने कहा, ‘पकड़े जाने पर उस छात्रा ने खुद माना कि NSUI के कई कार्यकर्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में फेक ID कार्ड से वोटिंग कर रहे हैं. अब यह साफ हो गया है कि राहुल गांधी को हर जगह वोट चोरी क्यों दिखती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी अपनी पार्टी और स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन में ही बड़े पैमाने पर ऐसी चोरी हो रही है.

सिद्धार्थ ने कहा, ‘राहुल गांधी की बातों और उनके कामों में बहुत फर्क है. राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए. उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए कि जिस चुनाव में सिर्फ युवा वोट करते हैं, उसमें किस तरह धांधली हुई, उसे कमजोर किया गया और गलत तरीकों से दागदार किया गया. यह राहुल गांधी और उनकी पार्टी की पहचान बन गई है, जिससे पता चलता है कि वे लोकतंत्र को लेकर कितने गंभीर हैं.’

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाए चुनाव चोरी के आरोप

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाखड़ ने चुनावी मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है. झाखड़ ने कहा, ‘साथियों दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रशासन पूरी तरह से एबीवीपी के समर्थन में उतर चुका है. और जो है, पूरी धांधली का प्रयास कर रहा है. मैं तमाम एनएसयूआई के छात्रों और कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि आप सभी लोग जल्द से जल्द दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टेडियम पहुंचे, जहां काउंटिंग हो रही है. आपने वोट दिया, उसको ये चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं. मैं आप सबसे कहूंगा कि इन लोगों ने धांधली की है, जो हमारे पास शिकायतें आई हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरी तरह से एबीवीपी को चुनाव जिताना चाह रहा है, हमारा नेक टू नेक फाइट है. हमारा अंतराल हो गया था जीत का, लेकिन इन्होंने धीरे-धीरे काटते-काटते उसे कम कर दिया है. मैं बताना चाहूंगा कि धांधली के पूरे प्रयास में हैं. क्योंकि इनको लग गया है कि यह चुनाव हार रहे हैं. इसलिए आप सभी यूनिवर्सिटी स्टेडियम पहुंचे.’

18वें राउंड में क्या रहे परिणाम?
इधर, जो 18वें राउंड के बाद आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास 21,109 वोट के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं. वहीं, एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को 20,554 वोट मिले हैं. उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की ईशू मौर्य 14,506 वोट के साथ आगे हैं. वहीं एनएसयूआई के वीर चतरथ 3,827 वोट मिले हैं. सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी को 18,366 वोट और नम्रता चौधरी को 13,451 वोट मिले हैं. इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर  एबीवीपी  से लक्ष्य राज सिंह को 14,182 वोट मिले हैं. वहीं, एनएसयूआई के गौपाल चौधरी को 13,829 वोट मिले हैं. हाईन्यूज़ !

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »