Harda News: अवैध संबंधों में भांजे ने की मामा की हत्या, हादसा दिखाने की कोशिश हुई नाकाम, पोस्टमार्टम से खुलासा

हरदा में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. शुरुआत में इस मामले को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई. पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंधों के चलते भांजे ने अपने ही मामा की हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए इसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की.

मामले में आरोपी भांजे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि मामी को इस घटना पर कोई अफसोस नहीं बताया जा रहा है. पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा

दरअसल, 14 अप्रैल रात रनहाईकला के रहने वाले विश्राम गाठे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. शुरुआत में इसे सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सारा सच उगल दिया. डॉक्टर ने साफ किया कि सिर पर लगी चोटें एक्सीडेंट नहीं, बल्कि किसी भारी हथियार के वार का नतीजा हैं. पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ीं, तो मामला अवैध संबंधों का निकला. मृतक विश्राम गाठे की पत्नी क्षमाबाई और उसके भांजे अजय बिल्लौरे के बीच पिछले 6 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मामा विश्राम इस रिश्ते का विरोध करते थे और इसी वजह से अजय ने उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची.

पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल की रात करीब 11 बजे जैसे ही विश्राम गाठे घर से बाहर निकले तो आरोपी अजय और उसके साथी सचिन निषोद ने पीछा किया. खलिहान के पास मौका पाकर सचिन ने विश्राम को पकड़ा और अजय ने लोहे के हथौड़े से सिर पर वार कर उनकी जान ले ली. एसपी शशांक ने मीडिया को बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से अजय बिल्लौरे और सचिन निषोद को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और मोटरसाइकिल भी बरामद की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. हाईन्यूज़ !

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »

दिल्ली में DTC बस हड़ताल जारी, चौथे दिन भी थमे पहिए; यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली में डीटीसी बस चालकों की हड़ताल गुरुवार (17 सितंबर) को तीसरे दिन भी जारी रही. दैनिक वेतन बढ़ाने, चिकित्सा सुविधाएं देने और ओवरटाइम का

Read More »

अमेरिका जाएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान और विदेश मंत्री, ट्रंप ने दिया वीजा!

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देश लंबे समय से समझौता करना चाह रहे हैं. अब

Read More »

अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश, खेत में गिरते ही मचा हड़कंप

अमेरिका के मिशिगन में नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास का एक F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा गुरुवार को ग्रामीण इलाके में हुआ.

Read More »

यूट्यूबर वैष्णवी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी पति की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या

तेलंगाना के निजामाबाद में गुरुवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान चिथारी हरिबाबू के रूप में हुई है.

Read More »

iPhone 18 Pro का जबरदस्त क्रेज, दिल्ली-मुंबई में रात से लगी कतारें; स्टोर्स पर दिखा त्योहार जैसा माहौल

आईफोन की दीवानगी भारत समेत पूरी दुनिया में कोई नई बात नहीं है. एक बार फिर वही तस्वीर देखने को मिल रही है जो नए

Read More »

तीसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा हिंट

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के शुरूआती 2 मैचों में नहीं खेले, हालांकि टीम इंडिया ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज

Read More »