राजा रघुवंशी की मां का बड़ा बयान, ‘अगर सोनम मेरे सामने आएगी तो मैं चाहती हूं कि खुद उसको…’

इंदौर ही नहीं बल्कि देश के सबसे चर्चित हत्याकांड में से एक राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ी खबर सामने आई. इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग की अदालत से जमानत मिल गई है. इस पर अब राजा रघुवंशी की मां की प्रतिक्रिया सामने आई है. राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि जमानत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है. उन्होंने कहा कि हम कानून के भरोसे बैठे थे लेकिन हमें इंसाफ नहीं मिला.

‘मैं चाहती हूं कि उसको खुद मार डालूं’

उमा रघुवंशी ने कहा, “आज हमें महसूस हुआ कि कानून सच में अंधा है. मैं किसी हत्यारी से क्यों मिलना चाहूंगीं. अगर सोनम मेरे सामने आएगी तो मैं चाहती हूं कि मैं उसको खुद मार डालूं. मैंने सोचा नहीं था कि सोनम जमानत पर बाहर आ सकती है.”

इतनी जल्दी जमानत मिल जाना किसी सदमे से कम नहीं- मां

राजा मां ने कहा कि बेटे की बेरहमी से हत्या हुई, लेकिन आरोपी को इतनी जल्दी जमानत मिल जाना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि न्याय व्यवस्था उनके साथ खड़ी होगी, मगर फैसले ने उनका भरोसा कमजोर कर दिया है.

‘हर जगह पैसे और रसूख का खेल दिख रहा’

राज की मां का कहना है कि जिस तरह से मामला चला, उन्हें लगने लगा है कि प्रभाव और दबाव के चलते न्याय प्रक्रिया प्रभावित हुई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हर जगह पैसे और रसूख का खेल दिख रहा है. हमें लगा था कि अदालत से न्याय मिलेगा, लेकिन अब विश्वास हिल गया है. वे अधिकारियों से मिलकर अपनी आपबीती बताना चाहती हैं और आगे की कार्रवाई करने की बात भी कही. उन्होंने सवाल उठाया कि साल भर भी नहीं हुआ और आरोपी को जमानत मिल गई, क्या यही इंसाफ है? परिवार अब इस फैसले के खिलाफ आगे की कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »