‘काले कोट का गलत इस्तेमाल, ओवरस्मार्ट मत बनें, हमें सब कुछ पता है’, वकील पर क्यों इतना भड़क गए CJI सूर्यकांत?

देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को जजों को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले वकील की जमकर क्लास लगाई है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ऐसे वकीलों के लिए अपने दरवाजे नहीं खोल सकता है, जो अपने काले कोट का गलत इस्तेमाल करते हैं.

सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच उन वकीलों की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिन्हें मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल का चुनाव लड़ने से रोका गया. कुछ संशोधित योग्यता के मानदंड पूरे न करने की वजह से उन्हें चुनाव लड़ने से रोका गया, जिसे वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट को पता चला कि बार काउंसिल चुनाव की निगरानी के लिए कोर्ट की ओर से बनाई गई कमेटी के खिलाफ इनमें से एक वकील ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं. कमेटी का नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस सुधांशु धूलिया कर रहे हैं. कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए वकील की जमकर क्लास लगाई और किसी भी याचिकाकर्ता को राहत देने से इनकार कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘याचिकाकर्ता ने जस्टिस सुधांशु धूलिया और अन्य पदाधिकारियों पर झूठे, निराधार और अपमानजनक आरोप लगाकर पोस्ट किए हैं. वह कोर्ट से किसी भी तरह राहत का हकदार नहीं है.’ कोर्ट ने कहा कि ऐसे वकीलों के लिए वह अपने दरवाजे नहीं खोलेगा जो अपने काले कोट का गलत इस्तेमाल करते हैं. कोर्ट इस वकील के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने पर भी विचार कर रहा है.

कोर्ट ने कहा, ‘हमें उस वकील का फेसबुक या वेबसाइट दिखाओ और बताओ कि उसके खिलाफ क्यों अवमानना का मामला न चलाया जाए और क्यों उसको तत्काल गिरफ्तार न किया जाए. ये लोग खुद को बहुत चालाक समझते हैं. इन्हें लगता है कि ये कानून अपने हाथ में ले सकते हैं. दूसरे याचिकाकर्ताओं को भी दिखाइए. ये बहुत ओवरस्मार्ट बनते हैं, जैसे हमें पता ही नहीं है कि क्या हो रहा है. उस वकील ने जस्टिस सुधांशु धूलिया के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया और झूठे और निंदनीय आरोप लगाए. जस्टिस सुधांशु धूलिया को हमने कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. हम एक लाख रुपये जुर्माने के साथ मामला खारिज करते हैं.’

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट मीनाक्षी अरोड़ा ने कोर्ट से कहा कि वह वकील अब याचिका का हिस्सा नहीं हैं. वह केस से हट गए हैं, अब वह याचिकाकर्ता नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वकील के बयानों का हम समर्थन नहीं करते हैं, हम उनके साथ नहीं हैं. इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि वकील मामले से इसलिए पीछे हट गया क्योंकि वह जानता है कि हमने उसको पकड़ लिया है.

एडवोकेट सिद्धार्थ आर गुप्ता और अन्य याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से आग्रह किया कि उन्हें राहत से वंचित न किया जाए और सभी को एक जैसा न माना जाए. सबको एक ही नजर से नहीं देखा जाना चाहिए. हालांकि, कोर्ट वकीलों के तर्क से सहमत नहीं हुआ और उन्होंने किसी को भी राहत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि विभिन्न राज्यों में अलग-अलग परिस्थितियों की वजह से वकीलों को बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है इसलिए मध्य प्रदेश बार एसोसिएशन चुनाव को अलग तरीके से देखने की कोई वजह नहीं है.

कोर्ट ने कहा, ‘हमें राहत देने का कोई कारण नहीं दिख रहा है… हम उन लोगों को कोर्ट का दरवाजा खोलने की इजाजत नहीं दे सकते हैं, जो सिस्टम का गलत इस्तेमाल करते हैं. ये लग्जरी लिटिगेशन हैं.’ इसके बाद कोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कर दीं. हाईन्यूज़ !

पाकिस्तान को SCO फोरम में शामिल करने की उम्मीद, मंत्री के बयान से बढ़ी चर्चा

भारत में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भागीदारी के लिए चीन, कजाकिस्तान, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत अन्य देशों

Read More »

बारिश ने बिगाड़ा खेल! तीसरा ODI बिना गेंद फेंके रद्द, टीम इंडिया ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच ऑफिशियल्स करीब पांच घंटे तक मौसम के बेहतर होने का

Read More »

IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! हार्दिक पांड्या PBKS में शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री पर BCCI की मुहर

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर आधिकारिक मुहर लग गई है. BCCI ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील को मंजूरी

Read More »

यूके-आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का जलवा, नंबर-1 पर कब्जा कर रचा इतिहास; ‘गॉडजिला’ को मिली ये रैंकिंग

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. ‘रामायण’ ने यूके और आयरलैंड बॉक्स ऑफिस पर

Read More »

रिलीज से पहले ही विजय एंटनी की फिल्म का धमाका, इमोशनल कहानी देख दर्शकों की छलक उठेंगी आंखें!

एक्टर, संगीतकार और फिल्ममेकर विजय एंटनी की अपकमिंग फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ रिलीज से पहले ही मुनाफे में आ गई है. डायरेक्टर  मु. मारन की इस

Read More »

रामपुर में बर्थडे पोस्ट से मचा विवाद, नोडल अधिकारी के खिलाफ शिकायत के बाद मांगी माफी

रामपुर पत्नी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर शायरी साझा करना स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी के लिए विवाद की वजह बन

Read More »

गोकुल दूध संघ को मिला नया अध्यक्ष, NCP के राजेश पाटिल ने 16-13 से दर्ज की जीत।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज गोकुल दूध संघ के अध्यक्ष के चुनाव महायुति की जीत हुई है. NCP के राजेश पाटिल अध्यक्ष चुने गए हैं.

Read More »

कारगिल में बंद का ऐलान, हिल काउंसिल और निकाय चुनाव टालने की उठी मांग

कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) के साथ-साथ सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और धार्मिक संगठनों के आह्वान पर, आज कारगिल क्षेत्र में पूरी तरह से

Read More »

चंद्रबाबू नायडू की मांग से चर्चा तेज, बोले- 500 के नोट बंद हों, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट चलें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2,000 रुपये के बड़े  के नोटों को बंद करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा

Read More »