अमेरिका के भारत पर 26% टैरिफ लगाने पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, जानिए राहुल ने क्या कहा?

2 अप्रैल (बुधवार) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद भारतीय राजनीति में हलचल मच गई है. विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए इस फैसले को देश की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रंप के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अमेरिकी टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी.” इस मुद्दे पर विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं. आम आदमी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने भी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अमेरिका से बेहतर व्यापारिक संबंध होने के बावजूद भारत पर इतना भारी टैरिफ क्यों लगाया गया.

रेसिप्रोकल टैरिफ क्या है?

रेसिप्रोकल टैरिफ यानी आयात शुल्क वह कर होता है, जो किसी देश की सरकार दूसरे देशों से आने वाले सामान पर लगाती है. जब कोई कंपनी विदेश से सामान मंगाती है, तो उसे यह शुल्क सरकार को देना होता है. आमतौर पर, कंपनियां यह खर्च ग्राहकों से वसूल लेती हैं.

अमेरिका ने भारत पर कितना शुल्क लगाया?

अमेरिका ने पहले से ही भारत के इस्पात, एल्युमीनियम, वाहन और उनके पार्ट्स पर 25% आयात शुल्क लगा रखा था. अब, अमेरिका ने भारत से आने वाले बाकी उत्पादों पर 5 से 8 अप्रैल के बीच 10% नया शुल्क लगाने का फैसला किया है. इसके बाद 9 अप्रैल से यह शुल्क बढ़कर 27% तक हो जाएगा. अमेरिका के इस फैसले का असर 60 से ज्यादा देशों पर पड़ेगा.

भारत के प्रतिस्पर्धी देशों पर कितना शुल्क लगा?

  • चीन पर 54%
  • वियतनाम पर 46%
  • बांग्लादेश पर 37%
  • थाईलैंड पर 36%

इसका असर क्या होगा?

भारत के लिए अमेरिका को सामान बेचने (निर्यात) में मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि ज्यादा शुल्क से भारतीय उत्पाद महंगे हो जाएंगे. इससे भारतीय कंपनियों को नुकसान हो सकता है और अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »