Mother’s Day पर भावुक हुए अमित शाह, मां को याद कर बताई दिल छू लेने वाली आदत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (10 मई 2026) को कहा कि भारत में हर दिन मां को समर्पित होता है. उन्होंने यह बात सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दो पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम में कही. इस कार्यक्रम में अमित शाह ने अपनी मां से जुड़ी भावुक यादें भी साझा कीं. उन्होंने बताया कि वह रोज अपनी मां के चरण छूते थे. मां के निधन के बाद भी वह हर दिन उनकी तस्वीर के सामने दीपक जलाते हैं.

अमित शाह ने कहा, ‘मैं हर दिन अपनी मां के चरणों को स्पर्श करता था और उनके निधन के बाद भी मैं हर दिन उनकी तस्वीर के सामने दीपक जलाता हूं. हमारे देश में हर दिन मां को समर्पित है.’ यह कार्यक्रम तुषार मेहता की दो किताबों ‘द बेंच, द बार एंड द बिजार’ और ‘द लॉफुल एंड द ऑफुल’ के विमोचन के लिए आयोजित किया गया था. अमित शाह ने इन पुस्तकों को मां को समर्पित करने और मदर्स डे पर लॉन्च करने के लिए तुषार मेहता की तारीफ की. गृह मंत्री ने कहा कि तुषार मेहता सिर्फ देश के सॉलिसिटर जनरल और एक अच्छे वकील ही नहीं हैं, बल्कि उनके करीबी मित्र भी हैं.

 

आजादी के बाद भारत की स्थिति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आजादी के बाद से भारत की बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था लगातार मजबूत हुई है. उन्होंने कहा कि पिछले 76 वर्षों में भारत ने लोकतंत्र को देश के हर हिस्से तक पहुंचाने का काम किया है और यही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. अमित शाह ने कहा कि भारत में संसद और विधानसभाओं के जरिए कई बार सत्ता परिवर्तन हुए, कानून बदले गए और बड़े फैसले लिए गए, लेकिन यह सब बिना किसी हिंसा के हुआ. उन्होंने कहा, ‘1947 से आज तक इस देश में संसद और विधानसभाओं के माध्यम से जितने भी बदलाव हुए, उन्हें बिना एक बूंद खून बहाए स्वीकार किया गया. यह पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है.’अमित शाह ने तुषार मेहता की पुस्तकों की तारीफ करते हुए कहा कि ये किताबें भविष्य में न्यायपालिका के सामने आने वाली चुनौतियों को अच्छे तरीके से समझाती हैं. हाईन्यूज़ !

 

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »