Supplements Side Effects: रोजाना सप्लीमेंट्स खाने से शरीर को हो सकते हैं गंभीर नुकसान, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Are Daily Supplements Really Necessary: आजकल सुबह उठते ही सप्लीमेंट्स की बोतल खोलना कई लोगों की रोज की आदत बन चुकी है. किसी को लगता है इससे शरीर की रोग इम्यून क्षमता बढ़ेगी, कोई ज्यादा एनर्जी के लिए विटामिन खा रहा है, तो कोई बेहतर सेहत की उम्मीद में हर दिन अलग-अलग कैप्सूल ले रहा है. सोशल मीडिया, जिम ट्रेनर और विज्ञापन भी यही भरोसा दिलाते हैं कि अच्छी सेहत का रास्ता सप्लीमेंट्स से होकर गुजरता है. लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि शरीर किसी गोदाम की तरह काम नहीं करता, जहां अतिरिक्त विटामिन जमा होते ही सेहत अपने आप बेहतर हो जाए.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

दिल्ली के सीके बिरला अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट अमित प्रकाश सिंह ने  TOI को बताया कि लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि अगर कोई विटामिन शरीर के लिए अच्छा है, तो उसकी ज्यादा मात्रा और भी ज्यादा फायदा देगी. जबकि हकीकत इससे अलग है. शरीर केवल उतनी ही मात्रा में पोषक तत्वों को इस्तेमाल करता है, जितनी उसे जरूरत होती है. अगर शरीर को पहले से पर्याप्त पोषण मिल रहा है, तो अतिरिक्त सप्लीमेंट्स कई बार बिना फायदा दिए शरीर से बाहर निकल जाते हैं.

 ज्यादा सेवन कई बार नुकसानदायक

उन्होंने बताया कि कुछ विटामिन जैसे विटामिन सी पानी में घुल जाते हैं और शरीर से बाहर निकल जाते हैं, लेकिन विटामिन ए और डी जैसे तत्व शरीर में जमा हो सकते हैं. यही वजह है कि जरूरत से ज्यादा सेवन कई बार नुकसानदायक बन जाता है. अमेरिका की यूएस प्रिवेंटिव सर्विसेज टास्क फोर्स की एक बड़ी रिसर्च में भी यह साफ हुआ कि स्वस्थ लोगों में रोजाना विटामिन लेने से दिल की बीमारी या कैंसर से बचाव का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला.

 शरीर के अंगों पर असर 

डॉक्टरों के मुताबिक सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि लोग नेचुरल चीजों को पूरी तरह सुरक्षित मान लेते हैं. जबकि कई हर्बल और नेचुरल सप्लीमेंट भी शरीर पर बुरा असर डाल सकते हैं. डॉ. कहते हैं कि जरूरत से ज्यादा विटामिन ए और डी शरीर में जमा होकर लिवर, किडनी और हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. बिना जरूरत आयरन की गोलियां लेने से पेट खराब हो सकता है और लंबे समय में शरीर के अंगों पर असर पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें-8 Hours Sleep But Still Tired: 8 घंटे सोकर भी नहीं मिट रही थकान, इस गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर रहा शरीर

विशेषज्ञों का कहना है कि असली भोजन का मुकाबला कोई सप्लीमेंट नहीं कर सकता. फल, सब्जियां, दालें, मेवे और साबुत अनाज सिर्फ विटामिन ही नहीं देते, बल्कि फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व भी साथ लाते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर अक्सर सप्लीमेंट्स से पहले खानपान सुधारने की सलाह देते हैं. एक संतरा सिर्फ विटामिन सी नहीं देता, बल्कि शरीर को पानी, फाइबर और दूसरे जरूरी तत्व भी पहुंचाता है.

क्या नहीं लेना चाहिए सप्लीमेंट

हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि सप्लीमेंट्स बेकार हैं. कुछ परिस्थितियों में ये बेहद जरूरी साबित होते हैं. जैसे विटामिन डी की कमी, खून की कमी, गर्भावस्था के दौरान फोलिक एसिड या ऐसे मरीज जिनके शरीर में पोषक तत्व सही तरह एब्जार्व नहीं हो पाते. लेकिन ऐसी स्थिति में भी सही मात्रा और डॉक्टर की निगरानी जरूरी मानी जाती है.

इसे भी पढ़ें-Office Dehydration: ऑफिस की चाय-कॉफी और AC की हवा आपको कर रही बीमार, बढ़ रहा किडनी खराब होने का खतरा

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator .हाईन्यूज़ !

इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग, 14 नवजातों की दर्दनाक मौत

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है. आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है.

Read More »

US का ईरान पर फिलहाल नहीं होगा हमला, रूबियो ने बताया अब क्या है अगला प्लान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ

Read More »

चिराग पासवान ने बनाई नई टीम, 113 नेताओं को जिम्मेदारी; 8 राज्यों पर नजर

LJP R के प्रमुख और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार (26 अगस्त) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इस लिस्ट में 113

Read More »

SC जज बनकर केस प्रभावित करने वाला सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ठग सुकेश चंद्रशेखर को दोषी ठहराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर ACB के स्पेशल जज को प्रभावित

Read More »

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »