Suvendu Adhikari Oath: बंगाल में आज ऐतिहासिक दिन, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी; कई दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

BJP First Govt Formation In Bengal: बंगाल में बीजेपी ने सरकार गठन की तैयारी पूरी कर ली है. साथ ही विधायक दल के नेता के तौर पर शुभेंदु अधिकारी को पहला बीजेपी मुख्यमंत्री बंगाल के लिए चुन लिया गया है. यह हाई प्रोफाइल समारोह शनिवार को 9 मई की सुबह 10 बजे होगा. आयोजन मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर किया जाएगा. इसी के साथ टीएमसी का 15 साल का राज्य में शासन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

अब माना जा रहा है कि बंगाल में ऐतिहासिक तौर पर यह सबसे बड़ा राजनीतिक जमावड़ा हो सकता है. बीजेपी ने लगभग इस कार्यक्रम के लिए 1 हजार वीवीआईपी कार्ड और गणमान्य व्यक्तियों के लिए लगभग 9 हजार इनविटेशन कार्ड भेजे हैं. कार्यक्रम में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता जुटेंगे. इनके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी शामिल होने जा रहे हैं.

समारोह में बीजेपी ने इन्हें भेजा आमंत्रण कार्ड

बंगाल के इस शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार जो मेहमानों की लिस्ट है, उसे राजनीति से इतर रखा गया है. यह इंडस्ट्रियल और कल्चरल के जुड़ाव के साथ सोनार बांग्ला यानी स्वर्णिम बंगाल को कोशिशों को दर्शाती है. बीजेपी ने उद्योगपतियों में संजय बुधिया और सज्जन भंजका जैसे कारोबारी नेताओं को न्यौता भेजा है. साथ ही कल्चरल हस्तियों में से मशहूर डांसर और एक्ट्रेस ममता शंकर, लेखक, कलाकार और फिल्मी हस्तियों को आमंत्रित किया है. इनके अलावा कई जज और रिटायर्ड जज इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. वहीं, बंगाल के प्रतिष्ठित परिवार, बंगाल की जानीमानी हस्तियों और अनुभवी राजनेताओं के परिवार को न्यौता भेजा है.

50 हजार से ज्यादा कुर्सियां और 20 एंट्री गेट बनाए गए

शपथ ग्रहण वाले मैदान पर 50 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई है. करीबन 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अलावा 20 एंट्री गेट तैयार किए गए हैं. कोलकाता पुलिस ने 9 मई को एक बड़ी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसमें VVIP आवागमन को बनाए रखने के लिए कई रास्तों और वाहनों को बैन कर दिया गया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा. इसके साथ ही बीजेपी की कैबिनेट का गठन का होगा. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »