पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए कि देश की असली आर्थिक हालत क्या है? उन्होंने कहा कि क्या ये आर्थिक इमरजेंसी की आहट है? क्या देश भारी आर्थिक संकट में फंस गया है? ऐसा तो देश में पहले कभी नहीं हुआ.
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “पीएम ने देश के सभी नागरिकों को खाने-पीने में कटौती करने की सलाह दी है, घूमने-फिरने और विदेश यात्राओं में कटौती करने की सलाह दी है, तथा सोना और अन्य कीमती चीज़ें खरीदने में भी कटौती करने की सलाह दी है. क्या यह आर्थिक इमरजेंसी की आहट है? क्या देश भारी आर्थिक संकट में फंस गया है? ऐसा तो देश में पहले कभी नहीं हुआ. प्रधानमंत्री जी को देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए. आखिर देश की असली आर्थिक हालत क्या है?” हाईन्यूज़ !















