Chicken Pickle Shelf Life: चिकन-मटन का अचार कितने दिन तक रहता है सुरक्षित? जानें सही जवाब

How Long Does Chicken Pickle Last In The Fridge: चिकन और मटन का अचार आजकल लोगों की पसंदीदा चीजों में शामिल हो चुका है. मसालों से भरपूर यह अचार खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. लेकिन इसे लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर यह कितने दिनों तक सुरक्षित रहता है और कब तक इसे बिना डर खाया जा सकता है. अगर आपके मन में भी यही कंफ्यूजन है, तो अब इसे दूर कर लेना चाहिए.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट के अनुसार चिकन या मटन का अचार सही तरीके से बनाया और रखा जाए तो यह करीब 15 दिन से लेकर 3 महीने तक आराम से चल सकता है. इसकी अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि अचार को कैसे तैयार किया गया है और किस तरह रखा जा रहा है. अगर साफ-सफाई और भंडारण में थोड़ी भी लापरवाही हुई, तो अचार जल्दी खराब हो सकता है.

इन चीजों की होती है अहम भूमिका

दरअसल मांसाहारी अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में तेल, नमक और मसालों की बड़ी भूमिका होती है. तिल का तेल, सरसों का तेल, हल्दी, लहसुन, अदरक और लाल मिर्च जैसे मसाले प्राकृतिक रूप से अचार को खराब होने से बचाने में मदद करते हैं. कई जगहों पर इसमें नींबू, इमली या सिरके का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और टिकाऊपन दोनों बढ़ जाते हैं.

पानी का रखना होता है ध्यान

द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल की लिली जॉय बताती हैं कि मांसाहारी अचार बनाते समय सबसे जरूरी बात यह है कि उसमें पानी बिल्कुल नहीं जाना चाहिए. अगर जरा भी नमी रह गई, तो अचार जल्दी खराब हो सकता है. यही वजह है कि मांस या चिकन को मसालों में पकाने के बाद पूरी तरह ठंडा करके ही कांच के सूखे बर्तन में रखा जाता है. इसको हमेशा साफ और सूखे कांच के जार में रखना चाहिए. गीला चम्मच इस्तेमाल करने से उसमें फफूंदी या खराब गंध आने का खतरा बढ़ जाता है. अगर अचार को ठंडी और सूखी जगह पर रखा जाए या फ्रिज में रखा जाए, तो इसकी उम्र और बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ें – Gulkand Milk Recipe: गर्मी में ठंडक देने वाला देसी ड्रिंक, घर पर मिनटों में बनाएं हेल्दी गुलकंद मिल्क, जानें रेसिपी

इन चीजों का रखना होता है ध्यान

चेन्नई के होम फूड एक्सपर्ट अब्राहम वर्गीज का दावा है कि सही मसाले और तेल के इस्तेमाल से कुछ अचार बिना फ्रिज के भी काफी लंबे समय तक सुरक्षित रह सकते हैं. उनके अनुसार जैसे-जैसे अचार पुराना होता जाता है, उसका स्वाद और गहरा होता जाता है.  अगर अचार से अजीब गंध आने लगे, रंग बदल जाए या उसमें सफेद परत दिखाई दे, तो उसे खाने से बचना चाहिए. सही तरीके से रखा गया चिकन या मटन का अचार लंबे समय तक स्वाद और खुशबू दोनों बनाए रख सकता है.

इसे भी पढ़ें – कितनी भी कोशिश कर लो भटूरे फूलते नहीं हैं? इस ट्रिक से बनाओगे तो बन जाओगे ‘भटूरा मास्टर’

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. हाईन्यूज़ !

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »