बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी बनेंगे नए CM, जानें शेख हसीना ने क्या कहा

पश्चिम बंगाल में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक के बाद सेंट्रल ऑब्जर्बर के तौर पर नियुक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा कर दी है. राज्य के भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी को हराने वाले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी अब बंगाल की सत्ता संभालेंगे. इस बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को प्रचंड जीत हासिल करने के लिए बधाई दी है.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देती हूं. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल और भारत के लिए सफलता और समृद्धि की भी कामना की. बांग्लादेश की पूर्व पीएम का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है.

यह भी पढ़ेंः Bengal CM: पश्चिम बंगाल के नए सीएम के ऐलान के बाद जानें शुभेंदु अधिकारी का पहला रिएक्शन

शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता अग्निमित्रा पॉल ने बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम पर घोषणा पर कहा कि बंगाल को पिछले 50 सालों में कुछ भी नहीं मिला है, लेकिन हम बंगाल को सब कुछ देंगे और इसमें सबसे पहले लॉ एंड ऑर्डर, महिला का सम्मान देंगे.

उन्होंने कहा, ‘बंगाल में मां दुर्गा और मां काली की पूजा होती है, उन्हें सम्मान दिया जाता है, लेकिन असल में मां दुर्गा-मां काली का सम्मान कहां है, तो सबसे सम्मान और सबकी सुरक्षा वापस लाना ये हमारा वादा है, भाजपा का वादा है, पीएम मोदी का वादा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम लोग सभी मोदी जी के सैनिक हैं, भाजपा के सैनिक हैं. इससे ज्यादा हमें किसी भी चीज की उम्मीद नहीं है. सिर्फ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना का साकार करना है.’

वहीं, भाजपा नेता निशिथ प्रमाणिक ने कहा, ‘ये जीत बंगाल के हर उस व्यक्ति की जीत है, जिसनें दोनों आंखों से पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का सपना देखा, लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने का सपना देखा और पिछले 15 साल से बंगाल की जो गरिमा खो गई थी, उसको फिर से स्थापित करने का सपना देखा. आज हम उन सभी लोगों को दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने दोनों हाथ उठाकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया.’

यह भी पढ़ेंः शुभेंदु अधिकारी: पिता रहे कैबिनेट मंत्री, खुद नहीं की शादी, कांग्रेस से CM की कुर्सी तक का सफर. हाईन्यूज़!

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »