आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे और कितनी थी उनकी सैलरी? जानें पूरी कहानी

आज जब देश का बजट पेश होता है, तो पूरा देश उसे ध्यान से सुनता है. टैक्स, खर्च, योजनाएं सबकी चर्चा होती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आजाद भारत का पहला बजट किसने पेश किया था?  उस समय देश के पहले वित्त मंत्री को कितनी सैलरी मिलती थी, आइए जानते हैं…

देश के पहले फाइनेंस मिनिस्टर आर.के. शन्मुखम चेट्टियार भारत के पहले वित्त मंत्री थे. 26 नवंबर 1947 को उन्होंने संसद में देश का पहला बजट पेश किया था. उस समय उन्हें 45 रुपये प्रतिदिन सैलरी मिलती थी. आर.के. शन्मुखम चेट्टियार का जन्म 17 अक्टूबर 1892 को तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुआ था. उनका परिवार व्यापार से जुड़ा था और शहर में कई मिलों का मालिक था. शुरुआती पढ़ाई कोयंबटूर में हुई. इसके बाद उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से अर्थशास्त्र पढ़ा और मद्रास लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली.

राजनीति में मजबूत पहचान

चेट्टियार ने जस्टिस पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की. साल 1917 में वे कोयंबटूर नगर पालिका के काउंसलर बने. बाद में उपाध्यक्ष भी रहे. नगर प्रशासन में उन्होंने कई सुधार किए, जिसकी काफी सराहना हुई. 1920 में वे मद्रास विधान परिषद के सदस्य बने. कुछ साल बाद उन्होंने स्वराज पार्टी जॉइन की और 1924 में केंद्रीय विधान सभा के सदस्य चुने गए. यहां उनकी पहचान एक समझदार और पढ़े-लिखे नेता के रूप में बनी.

यह भी पढ़ें – NTA Exam System : जब NTA नहीं था तो कौन कराता था बड़े एग्जाम, जानिए 2017 के बाद कितना बदला एग्जाम पैटर्न?

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की आवाज

चेट्टियार केवल देश तक सीमित नहीं रहे. उन्होंने जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया. 1932 में कनाडा के ओटावा में हुए इम्पीरियल इकोनॉमिक कॉन्फ्रेंस में भी वे भारतीय प्रतिनिधि थे. इससे उनकी पहचान एक अच्छे अर्थशास्त्री के रूप में और मजबूत हुई.

केंद्रीय विधानसभा के अध्यक्ष

1930 के दशक में वे केंद्रीय विधान सभा के उपाध्यक्ष बने और फिर अध्यक्ष भी रहे. यह उस समय बहुत बड़ा पद माना जाता था. उनकी कार्यशैली संतुलित और शांत मानी जाती थी. 1935 के बाद वे दक्षिण भारत लौटे और कोचीन रियासत के दीवान बने. 1941 तक इस पद पर रहकर उन्होंने प्रशासन संभाला. इस दौरान भी उन्होंने कई सुधार किए.

नेहरू ने क्यों चुना उन्हें?

जब देश आजाद हुआ, तो पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें भारत का पहला वित्त मंत्री बनाया. यह फैसला उस समय थोड़ा चौंकाने वाला माना गया, क्योंकि चेट्टियार के बारे में कहा जाता था कि उनके विचार अंग्रेजों के प्रति नरम थे. फिर भी नेहरू ने उनकी आर्थिक समझ और अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी.

यह भी पढ़ें – यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, मई में DV PST और जून में PET परीक्षा. हाईन्यूज़!

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »