SRH की जीत से बदला समीकरण, पंजाब किंग्स से छीना नंबर-1 ताज; RCB को भी हुआ नुकसान

IPL 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराया. इस जीत के साथ SRH अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गई है, जबकि शुरुआत से टॉप पर रहने वाली PBKS दूसरे स्थान पर खिसक गई. RCB को भी एक पायदान का नुकसान हुआ है. जानिए अभी टॉप-4 पोजीशन पर कौन हैं और अन्य टीमें किस पोजीशन पर है.

बुधवार को हुए मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. ईशान किशन ने 32 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 55 रन बनाए, हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रनों की कमाल पारी खेली. क्लासेन ने इस पारी में 4 छक्के और 3 चौके जड़े.

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही, प्रियांश आर्या 1 और प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर निराश किया, वह 5 रन बनाकर कैच आउट हुए. कूपर कोनोली को छोड़कर पंजाब का कोई बल्लेबाज नहीं चला. कोनोली अंत तक टिके रहे, उन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके जड़े, लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और पंजाब लक्ष्य से 34 रन दूर रह गई.

यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स ने हैदराबाद के खिलाफ क्यों गंवाया मैच? यहां पढ़िए हार के 3 बड़े कारण

अंक तालिका में टॉप-4 टीमें कौन?

सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों तक पहुंचने वाली पहली टीम बन गई, इसी के साथ टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है. पंजाब किंग्स की ये लगातार तीसरी हार है, 13 अंकों के साथ पंजाब दूसरे नंबर पर है.

RCB ने 9 में से 6 मैच जीते हैं, 12 अंक और +1.420 की नेट रन रेट के साथ टीम तीसरे नंबर पर खिसक गई. राजस्थान रॉयल्स के भी 12 अंक हैं, +0.510 के साथ RR तालिका में चौथे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें- शशांक सिंह ने फिर टपकाया लड्डू कैच, चौका भी करवा दिया; रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

अन्य टीमों का हाल

गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट (-0.147) के आधार पर टीम पांचवें स्थान पर है. चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स के 8 अंक है, वह 7वें स्थान पर है.

7 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स 8वें, 6 अंकों के साथ मुंबई इंडियंस 9वें और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंकों के साथ सबसे नीचे 10वें नंबर पर है. हाईन्यूज़!

झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. दरअसल, विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने आखिरी

Read More »

झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘हम छात्रों…’

झारखंड की राजधानी रांची में आंदोलन कर रहे छात्र विधानसभा मार्च निकाल रहे हैं. नौ दिनों से अनशन कर रहे जेएलकेएम के देवेंद्रनाथ महतो भी

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »

बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार

Read More »

संसद में राहुल गांधी के एक शब्द पर मचा बवाल, जानें आखिर क्या कहा?

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और एग्जाम सिस्टम से जुड़े मुद्दों को उठाया. उन्होंने

Read More »

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान क्यों किया जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने

Read More »

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, ICC रैंकिंग में लंबी छलांग

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी

Read More »

‘कांवड़ यात्रा में सनातनी प्रतिष्ठानों पर ही करें भोजन’, स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने अपने समर्थकों

Read More »