बंगाल हिंसा पर हाईकोर्ट पहुंचे हुमायूं कबीर, बोले- कार्यकर्ताओं के घरों में की गई तोड़फोड़

आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने बुधवार (6 मई, 2026)  को पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया. हुमांयू कबीर ने आरोप लगाया कि 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुर्शिदाबाद जिले में बड़े पैमाने पर राजनीतिक रूप से प्रेरित और सुनियोजित हिंसा हुई है.

उन्होंने अदालत में दायर याचिका में कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई और उनके कार्यकर्ताओं को पीटा गया. उन्होंने मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल और जस्टिस पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ में मामला दायर कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

आम जनता उन्नयन पार्टी नेता की याचिका में अदालत से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने, पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई है. हुमांयू कबीर के वकील ने बताया कि पहले चरण के चुनाव (23 अप्रैल) में कबीर पर भी असामाजिक तत्वों ने हमला किया था और उनकी कार में तोड़फोड़ की गई थी. साथ ही उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी परेशान किया गया, लेकिन पुलिस ने इन मामलों में कोई शिकायत दर्ज नहीं की.

यह भी पढ़ें:- ‘बर्खास्त करो, नहीं दूंगी इस्तीफा’, जिद पर अड़ीं ममता नए विधायकों से बोलीं- पहनो काले कपड़े

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक विफलता के कारण उन्होंने अदालत से तत्काल शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाने की मांग की है और निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है. बता दें कि 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए थे. इस चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले दो सीटों पर हुमायूं कबीर ने जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें:- विजय ने 112 MLAs के समर्थन वाला सौंपा लेटर, राज्यपाल बोले- 118 विधायकों के साथ दोबारा आइये

इस चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल की और तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हुआ. कुल 207 सीटें भाजपा को मिलीं जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें प्राप्त हुईं. इसी बीच, परिणाम घोषित होने के बाद दक्षिण 24 परगना सहित राज्य के कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं. तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले और पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं. पुलिस ने कहा है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हाईन्यूज़!

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »