Bengal Violence: बंगाल हिंसा पर TMC नेता कीर्ति आजाद का बड़ा बयान, बोले- ‘आ गई गुंडों की सरकार’

बीजेपी ने पहली बार पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. 207 सीटें जीतने के बाद एक ओर बीजेपी जहां गदगद है तो वहीं दूसरी ओर 80 सीटों पर सिमटने के बाद टीएमसी नेताओं में घोर हताशा और निराशा है. इन सबके बीच राज्य में लगातार हिंसा देखने को मिल रही है. बीजेपी और टीएमसी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा.

कीर्ति आजाद ने 5 मई को एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “पश्चिम बंगाल में आ गयी गुण्डों की सरकार.” उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी सोशल मीडिया पोस्ट में गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि गुंडों ने बंगाल में पम्प तहस नहस कर दिया.

अमित शाह को टैग कर साधा निशाना
कीर्ति आजाद ने बंगाल हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा. एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “पश्चिम बंगाल के हर कोने से उनके गुंडागर्दी की खबरें आ रही हैं.”

 

शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी- कोलकाता पुलिस
कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद का बयान आया है. उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है. नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी खबरों, अफवाहों या सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं. अफवाह फैलाने वालों, सार्वजनिक शांति और सद्भाव को भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि कोलकाता में CRPF की 65 कंपनियां और 240 QRT हैं. जुलूस के लिए पुलिस से अनुमति लेनी होगी. बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर हम कार्रवाई कर रहे हैं. JCB को लेकर कोई रैली नहीं होगी. अगर कोई भय का माहौल बनाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

रात 9 बजे बंगाल में सड़कों पर चला बुलडोजर, TMC के ऑफिस को किया तहस-नहस, ममता की पार्टी बोली- ‘BJP ने…’

हत्या को लेकर क्या बोले पुलिस कमिश्नर
कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जो JCB की घटना हुई है, उसे नियंत्रण करके कार्रवाई होगी. जो पुलिस अफसर वहां थे और जिन्होंने कार्रवाई नहीं की, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उन्हें इसका पालन करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि 1 हत्या हुई है लेकिन यह गैंगवार है, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें 

‘पुलिस भेजकर…’, ममता बनर्जी न दें इस्तीफा तो क्या करे BJP? सुप्रीम कोर्ट के वकील महेश जेठमलानी ने बताया कानूनी रास्ता.हाईन्यूज़!

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »