बंगाल चुनाव नतीजों पर देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- ‘ये हिंदुत्व और धर्म की जीत’

पश्चिम बंगाल चुनाव के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “लोगों को कभी-कभी अपनी समझ के अनुसार बातें कहनी पड़ती हैं. कभी वे अपनी मर्ज़ी से बोलते हैं, तो कभी मजबूरी में. इससे हमें कोई फ़र्क नहीं पड़ता. वे जो चाहें कह सकते हैं. लेकिन फ़िलहाल, मौजूदा स्थिति यह संकेत देती है कि यह हिंदुत्व की जीत है और धर्म की जीत है. धर्म उसकी रक्षा करता है, जो धर्म की रक्षा करता है. मैं सभी राजनेताओं से, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, यह अनुरोध करना चाहूँगा कि आप भले ही अपनी-अपनी विचारधाराओं का पालन करें, लेकिन कृपया सनातन धर्म का अपमान न करें.”

देवकी नंदन ठाकुर ने यह बयान आज पटना में पत्रकारों से बात करते हुए दिया. वे यहां एक कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे थे. जहां उन्होंने बंगाल चुनावों पर अपनी राय जाहिर की. वे लगातार सनातन जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion: बिहार की ‘सम्राट’ कैबिनेट का विस्तार, 30 मंत्री लेंगे शपथ! BJP-JDU कोटा से सामने आए ये नए नाम

देवकी नंदन ने बंगाल में धर्म की जीत बताया 

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर पश्चिम बंगाल चुनाव से संतुष्ट नजर आए. हालांकि उन्होंने बीजेपी का समर्थन खुलकर नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह माना कि यह जीत सनातन और हिन्दुत्त्व को मानने वालों की जीत है. इसके साथ ही उनके बयान का आशय भी है कि धर्म और संस्कृति से खिलवाड़ करने वालों को जनता नकार रही है. इसीलिए उन्होंने इसे धर्म की जीत बताया.

हिन्दुओं के उत्थान के लिए सक्रिय हैं 

यहां बता दें कि देवकी नंदन ठाकुर सनातन व् हिन्दुत्त्व की रक्षा के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं. वे लगातार ऐसे मुद्दों पर प्रतिक्रिया भी देते हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अल्पसंख्या कानून को चुनौती देने वाली याचिका भी दायर की थी. उनके बड़ी संख्या में अनुयायी हैं. वही सधी हुई प्रतिक्रिया उन्होंने पटना में भी दी है.

यह भी पढ़ें: कैबिनेट विस्तार पर बिहार BJP चीफ संजय सरावगी बोले, ‘लोगों में उत्साह भरोसे को दिखाता है’हाईन्यूज़!

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »