अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपक ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और बाकी सीजेपी कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया, तो वह पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ असम पहुंच जाएंगे.

आशुतोष रांका को लेकर बोले अभिजीत दीपके

गुवाहाटी में आशुतोष रांका की हिरासत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार (27 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर नाराजगी जताई है. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘आशु को असम पुलिस ने एक प्राइवेट आवास से हिरासत में ले लिया है. उन्हें अभी तक यह नहीं बताया गया है कि आखिर उन्हें किन आरोपों या किस आधार पर हिरासत में लिया गया है.’

दीपके ने कहा, ‘अगर आशु को रिहा नहीं किया गया, तो मैं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बाकी सदस्यों के साथ असम जाऊंगा. हिमंत बिस्वा सरमा हम सभी को गिरफ्तार कर सकते हैं.’

CJP के 30 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुताबिक, गुवाहाटी में रविवार (27 सितंबर, 2026) को पार्टी की प्रस्तावित रीजनल वालेंटियर मीटिंग से पहले असम पुलिस ने पार्टी की सेंट्रल कमेटी के चार सदस्यों के साथ 30 से ज्यादा सीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

हिरासत में लिए गए लोगों में आशुतोष रांका का नाम भी शामिल था. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सुबह से ही पार्टी के सदस्यों की बैठक आयोजित करने रोक रही थी. रांका ने कहा, ‘पुलिस सुबह से गुंड़ों की तरह बर्ताव कर रही थी. यह एक प्राइवेट आवास है, जहां हम शांतिपूर्ण तरीके से बैठक करने वाले थे. लेकिन पुलिस हमारी टीम के सदस्यों को लगातार हिरासत में लेती रही और अब हम सभी को हिरासत में लिया गया है.’

गुवाहाटी में कहां होने वाली थी बैठक

सीजेपी की रीजनल वालेंटियर्स की बैठक पहले सुबह करीब 10 बजे गुवाहाटी के आठगांव स्थित खरबा चौधरी रोड पर स्थित असम श्री परशुराम सेवा सदन में तय की थी. हालांकि, बाद में बैठक की जगह को बदलकर असम सचिवालय के सामने चौधरी टीला कर दिया गया. आयोजकों ने आरोप लगाया कि उन पर ओरिजिनल वेन्यू की बुकिंग कैंसिल करने के लिए दबाव डाला गया था. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »