भारत में गिरफ्तारी पर रूस का कनेक्शन? अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक ने किया बड़ा खुलासा दावा

अमेरिकी मर्सिनरी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि  उनकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी का संबंध यूक्रेन के खिलाफ रूस के जारी युद्ध से था. उन्होंने इस मामले से जुड़े कई खुलासे करने का भी संकेत दिया और कहा कि आने वाले कुछ महीनों में वह कुछ चौंकाने वाली जानकारियां साझा करेंगे.

सितंबर में तिहाड़ जेल से रिहा हुए मैथ्यू वैनडाइक पर म्यांमार में जातीय सशस्त्र समूहों को हथियार और ड्रोन-युद्ध का ट्रेनिंग देने का आरोप है. इस बीच अदालत की सुनवाई में शामिल होने के लिए भारत लौटने के कुछ हफ्तों बाद उन्होंने दावा किया है. उन्होंने सोमवार (9 नवंबर 2026) को ट्वीट किया कि भारत ने मुझे और कई यूक्रेनियों को 6 महीने से ज्यादा समय तक जेल में रखा. यह यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का ही एक हिस्सा था.

गिरफ्तारी की कहानी से जुड़ी जानकारी आएगी सामने

मैथ्यू वैनडाइक ने कहा कि मैं आने वाले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया इंटरव्यू के जरिए गिरफ्तारी की कहानी से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारियां सामने लाऊंगा. वैनडाइक को 24 सितंबर को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था. डिफ़ॉल्ट बेल मिलने के बाद उन्हें एक महीने के लिए अपने घर जाने की अनुमति दी गई थी. 23 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने वैनडाइक और 6 यूक्रेनी नागरिकों को 24 फरवरी, 2027 को होने वाली अगली सुनवाई तक भारत से बाहर रहने की इजाजत दे दी.

सोशल मीडिया यूजर के सवालों के जवाब

मैथ्यू वैनडाइक के एक्स पोस्ट पर उन्होंने कई यूजर के सवालों के जवाब भी दिए. एक यूजर ने दावा किया कि उनकी रिहाई के लिए अमेरिकी सरकार ने दखल दिया था. इस पर  वैनडाइक ने पूछा कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि उन्हें अमेरिकी सरकार के दबाव की वजह से छोड़ा गया है. उन्होंने भारत में हथियारों की तस्करी करने के बारे में एक अन्य सोशल मीडिया यूजर के सवाल को भी खारिज कर दिया और कहा कि भारत सरकार ने कभी भी उन पर ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है.

कुछ यूजर्स ने उन्हें भारत न लौटने की चेतावनी दी, जिस पर वैनडाइक ने कहा कि वह फरवरी में अदालती कार्यवाही के लिए वापस भारत आएंगे, ठीक वैसे ही जैसे वह अक्टूबर में आए थे. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने खुद भारत से बाहर जाने की अनुमति नहीं मांगी थी, बल्कि यह फैसला उनके वकीलों ने लिया था. हाईन्यूज़ !

Leave a Comment

भारत में गिरफ्तारी पर रूस का कनेक्शन? अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक ने किया बड़ा खुलासा दावा

अमेरिकी मर्सिनरी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया है कि  उनकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी का संबंध यूक्रेन

Read More »

ODI में जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को जीतने के लिए 186 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करते हुए शुरुआत अच्छी नहीं हुई. रोहित

Read More »

‘जूली’ से ‘राजा’ तक रीता भादुड़ी का शानदार सफर, फिल्मों और टीवी में छोड़ी अमिट छाप

एक्ट्रेस रीता भादुड़ी ने अपनी एक्टिंग से करियर में कई ऐसे किरदार निभाए, जिनकी कहानी में भले ही कम जगह थी, लेकिन पर्दे पर उनकी

Read More »

राजस्थान में दिवाली पर सुरक्षा का हाई अलर्ट, सड़कों पर उतरेंगे आला अधिकारी

दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Read More »

किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के टीले में दबकर 3 मासूम बच्चियों की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार (04 नवंबर 2026) को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई. दिघलबैंक पंचायत के सुल्तानगंज गांव

Read More »

ट्रंप को चुनावी झटका लगने पर ईरान का तंज, बोला- जनता ने अपना फैसला सुना दिया!

यूएस मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को हार का सामना करना पड़ रहा है. ये पार्टी काफी पीछे चल रही है. ट्रंप

Read More »

ट्रंप को चुनाव में बड़ा झटका! विरोधी इल्हान उमर ने दर्ज की शानदार जीत

US के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सबसे बड़ी विरोधी रहीं, इल्हान उमर ने मिनेसोटा राज्य में भारी-भरकम जीत हासिल की है. ट्रंप

Read More »

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- अब यूपी की बारी!

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव रिजल्ट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दिलचस्प बयान दिया है. उन्होंने मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद की जीत का

Read More »

अग्निवीरों को बड़ी राहत! 75% जवानों की सेना में होगी भर्ती, 2 साल बढ़ेगा सेवा कार्यकाल

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई. इस

Read More »