UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. बालेन शाह ने अपने भाषण में भारत का भी शुक्रिया अदा किया है. उनका यूएनजीए में ये पहला भाषण था मगर इसे देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था. लोग उनके भाषण के दौरान जमकर तालियां बजा रहे थे.  बालेन ने इस दौरान भगवान शिव को भी याद किया.

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के एक महीने बाद बालेन का ये भाषण है. जिसमें 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

सिर्फ नेपाल की निजी मुसीबत नहीं है
उन्होंने कहा, हमने एक ऐसी दुनिया बनाई है जहां युद्ध के लिए लॉजिस्टिक की सप्लाई समय पर होती है लेकिन खाने-पीने की चीजों का सिस्टम टूटा हुआ है. ये सिर्फ नेपाल की निजी मुसीबत नहीं है. बांग्लादेश से पूछिए, भूटान से पूछिए, भारत से पूछिए, मालदीव से पूछिए, पाकिस्तान से पूछिए, श्रीलंका से पूछिए.

भगवान शिव को किया याद
यूएन में अपना भाषण खत्म करने से पहले बालेन शाह ने भगवान शिव को याद किया. उन्होंने कहा, भगवान पशुपतिनाथ समस्त विश्व का कल्याण करें. ये संसार भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए शांति और करुणा के मार्ग पर आगे बढ़े. बालेन शाह के भाषण के बाद वहां बैठे लोगों ने उनके लिए जमकर तालियां बजाईं.

भारत को कहा शुक्रिया
बालेन शाह ने अपने भाषण में बाढ़ के दौरान मदद करने के लिए भारत को धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा,  मैं भीषण बाढ़ के बाद हमारी मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों के प्रति नेपाल की तरफ से आभार व्यक्त करना चाहता हूं. हमारे करीबी पड़ोसी देश, भारत और चीन ने तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई. दूसरे दोस्त देशों, संयुक्त राष्ट्र निकाय, मानवीय संस्थाओं, परोपकारी संगठनों और दुनियाभर के लोगों ने नेपाल का साथ दिया. उन सभी के प्रति, मैं नेपाल की कृतज्ञ जनता की ओर से धन्यवाद व्यक्त करता हूं.’ हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »