होर्मुज में अमेरिकी सुरक्षा मिशन खत्म! ट्रंप ने बंद किया ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, दुनिया में बढ़ी टेंशन

US-ईरान के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के जारी बातचीत आखिर चरण में है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा फैसला किया है. यूएस प्रेसिडेंट ने मिडिल ईस्ट में कॉमर्शियल जहाजों को सुरक्षा देने वाले नेवी ऑपरेशन ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ईरान के प्रतिनिधियों के साथ डील को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है.’ ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने ईरान के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के ऑपरेशन ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को कुछ समय के लिए रोक दिया है.

क्या बोले ट्रंप?

उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान मिली जबरदस्त सैन्य सफलता और साथ ही ईरान के प्रतिनिधियों के साथ शांति डील को लेकर अच्छी बातचीत के आधार पर हमने आपसी सहमति से यह तय किया है कि नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी, लेकिन प्रोजेक्ट फ्रीडम को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा, ताकि यह देखा जा सके कि समझौता अंतिम रूप दिया जा सकता है या नहीं.’

Dark Shipping: नाकाबंदी को चकमा देकर कैसे निकल रहे होर्मुज से टैंकर, जानें किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल?

क्या है ऑपरेशन ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’?

ट्रंप प्रशासन ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू किया था, जो एक मिलिट्री ऑपरेशन है. इसका मकसद ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट में फिर से सुरक्षित तरीके से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही शुरू कराना है. इस ऑपरेशन का टारगेट है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाज सुरक्षित तरीके से इस स्ट्रेट से गुजर सकें. यूएस का आरोप है कि हाल के हफ्तों में ईरान ने कई बार जहाजों पर हमले किए हैं. होर्मुज स्‍ट्रेट बहुत महत्वपूर्ण रास्ता है, क्योंकि दुनिया के लगभग पाचवें हिस्से का तेल इसी रास्ते से गुजरता है. इसलिए इसका सुरक्षित रहना पूरी दुनिया के लिए जरूरी है. इस मिशन के लिए अमेरिका ने बड़ी सैन्य ताकत तैनात की है, जिसमें 15,000 से ज्यादा सैनिक, गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर जहाज, हेलीकॉप्टर और 100 से ज्यादा विमान शामिल हैं.

‘धरती के नक्शे से नामोनिशान मिटा दूंगा’, होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर हमले के बाद ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 7वें आसमान पर पहुंचा गुस्सा.हाईन्यूज़!

रक्षाबंधन पर कम बजट में मिठाई खरीदनी है? ये किफायती ऑप्शन आएंगे काम

Budget-Friendly Sweets: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका होता है. इस दिन राखी बांधने के साथ भाई-बहन एक-दूसरे

Read More »

पहली बार फ्लाइट से सफर? एयरपोर्ट पहुंचते ही सबसे पहले क्या करें, जानें आसान गाइड

पहली बार फ्लाइट से यात्रा करना थोड़ा रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट भरा भी होता है. एयरपोर्ट की बड़ी बिल्डिंग, चेक-इन काउंटर, सिक्योरिटी चेक और

Read More »

यशस्वी जायसवाल पर ICC का एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी नहीं बचा; दोनों पर लगा जुर्माना

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया बहुत मजबूत स्थिति में है, लेकिन यशस्वी जायसवाल मुश्किल में फंस सकते हैं. मुकाबले के पहले दिन उनकी असिता फर्नांडो के

Read More »

दिल्ली में बारिश का असर: चांदनी महल में जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

दिल्ली में तेज बारिश का कहर जारी है. इस बीच सोमवार (24 अगस्त) को चांदनी महल थाना क्षेत्र के पहाड़ी भोजला में सुबह जर्जर इमारत

Read More »

पाकिस्तान में आतंक का कहर! 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाकर कई

Read More »

दिल्ली में आफत की बारिश, 15 फ्लाइट डायवर्ट और 280 से ज्यादा लेट; सड़कों पर लगा भीषण जाम

दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश का असर हवाई सफर पर भी पड़ा है.14 फ्लाइट्स को डाइवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली के इंदिरा

Read More »

2029 में PM पद की रेस में थलापति विजय? TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, बोली- ‘272 सांसद चाहिए’

तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय यानी थलपति विजय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. विजय की पार्टी

Read More »

T20I में रोहित और अभिषेक ही कर पाए ये खास कारनामा, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. भारत की बात करें तो रोहित शर्मा

Read More »