होर्मुज में बढ़ा तनाव! अमेरिकी डिस्ट्रॉयर्स पर ईरानी हमलों पर ट्रंप का बड़ा दावा- ऐसा जवाब दिया कि दुश्मन कब्र में पहुंच गए

होर्मुज स्ट्रेट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. ताजा मामले में ईरान ने अमेरिका के डिस्ट्रॉयर्स पर हमले किए. इस बात की पुष्टि खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की. वहीं ईरान को जल्दी से डील पर हस्ताक्षर करने की चेतावनी भी दी है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ‘तीन वर्ल्ड क्लास अमेरिकी डिस्ट्रॉयर्स अभी-अभी, बहुत कामयाबी से, होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकले, जहां फायरिंग हो रही थी. तीन डिस्ट्रॉयर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ईरानी हमलावरों को बहुत नुकसान हुआ. वे कई छोटी नावों के साथ पूरी तरह से तबाह हो गए, जिनका इस्तेमाल उनकी पूरी तरह से खत्म हो चुकी नेवी की जगह लेने के लिए किया जा रहा है. ये नावें समुद्र की गहराई में चली गईं.’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी हमले की पुष्टि करते हुए आगे लिखा कि हमारे डिस्ट्रॉयर्स पर मिसाइलें दागी गईं और उन्हें आसानी से गिरा दिया गया. इसी तरह, ड्रोन आए और हवा में ही जलकर राख हो गए. ट्रंप ने आगे कहा कि हमने उन्हें बहुत अच्छे से पूरी सटीकता के साथ मार गिराया और वे समुद्र में उसी तरह गिरे, मानों कोई तितली अपनी कब्र में गिर रही है! एक आम देश इन डिस्ट्रॉयर्स को जाने देता, लेकिन ईरान कोई आम देश नहीं है.

यह भी पढ़ें:- इजरायल में हंटावायरस के पहले मरीज की हुई पुष्टि, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज, हालत स्थिर

ईरानी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए ट्रंप ने कहा, ‘उन्हें पागल लोग लीड कर रहे हैं और अगर उन्हें न्यूक्लियर हथियार के इस्तेमाल करने का मौका मिलता, तो वे बिना किसी सवाल के करते, लेकिन उन्हें वह मौका कभी नहीं मिलेगा और जैसे हमने आज उन्हें फिर से हरा दिया, वैसे ही हम उन्हें भविष्य में और भी ज्यादा हिंसक तरीके से हरा देंगे अगर उन्होंने अपनी डील पर जल्दी हस्ताक्षर नहीं किया! हमारे तीन डिस्ट्रॉयर्स, अपने शानदार क्रू के साथ, अब हमारे नेवल ब्लॉकेड में फिर से शामिल होंगे, जो सच में एक वॉल ऑफ स्टील है.’

बता दें, वॉल ऑफ स्टील का मतलब मुख्य रूप से एक मेटाफोरिकल या फिजिकल बैरियर होता है जिसे बहुत ज्यादा बचाव के लिए बनाया गया है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर मिलिट्री ब्लॉकेड के लिए किया जाता है, जैसे कि होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नेवी ऑपरेशन. ट्रंप का यह बयान यूएस सेंट्रल कमांड के उस बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी सेना ने ईरानी मिलिट्री ठिकानों पर हमला किया है, जो स्ट्रेट से गुजर रहे अमेरिकी जंगी जहाजों पर बिना उकसावे के मिसाइल, ड्रोन और छोटी नावों से हमला करने के लिए जिम्मेदार थे.

यह भी पढ़ें:- ईरान का अमेरिका के सीने में सीधा वार, मिडिल ईस्ट जंग में पहुंचाया काफी ज्यादा नुकसान; तेहरान ने जारी की सैटेलाइट तस्वीर

इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात की नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि एयर डिफेंस सिस्टम अभी मिसाइल के खतरे का जवाब दे रहे हैं. इसमें कहा गया है, ‘कृपया सुरक्षित जगह पर रहें और चेतावनी और अपडेट के लिए आधिकारिक चैनल फॉलो करें.’ हाईन्यूज़!

कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत! 93% तक घटे दाम, जानें अब कितनी हुई कीमतें

Cancer Medicine Price Cut: कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी

Read More »

न्यूजीलैंड सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा की छुट्टी, BCCI ने बदली टीम इंडिया की स्क्वॉड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस

Read More »

पाकिस्तान के सामने ढेर हुई टीम इंडिया, महज 3.5 ओवर में खत्म हुआ मुकाबला; अफरीदी का जलवा

पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से बुरी तरह हरा दिया है. हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में लक्ष्य चेज

Read More »

‘नायक भी नहीं, खलनायक भी नहीं’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ में बिरजू लोहार के किरदार पर मोहित मलिक का बड़ा खुलासा!

मिर्ज़ापुर द मूवी शानदार थिएटर रिलीज के बाद आज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ गई है. ये प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं फिल्म में

Read More »

सिर्फ 250 रुपये से खड़ी की SIS कंपनी, RK Sinha ऐसे बने पटना के सबसे अमीर शख्स!

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और जाने-माने बिजनेसमैन रविंद्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का आज (शुक्रवार, 30 अक्टूबर) को निधन हो गया.

Read More »

POK में पाकिस्तानी सेना का हमला, पांडी गांव में 4 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान सेना का अत्याचार फिर से शुरू हो गया है. अब वो आम नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं.

Read More »

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

अमेरिका की एक अदालत ने महात्मा गांधी के पोते स्वर्गीय कानू गांधी और उनकी पत्नी शिवा गांधी के हक में फैसला दिया है. जमीन पर

Read More »

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का विरोध, कर्मचारियों के समर्थन में क्यों उतरे?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IDBI बैंक के निजीकरण को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के

Read More »

लेह-कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, चुनावी तारीख के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) राहुल शर्मा ने गुरुवार (29 अक्टूबर) को राजधानी लेह और कारगिल जिले में नगर समितियों के

Read More »