Shammi Kapoor की आंखों में आ गए थे आंसू, ‘दिल के झरोखे में’ शूटिंग का भावुक किस्सा आया सामने

इंडियन आइडल के आने वाले एपिसोड में एक पुरानी यादें ताजा करने वाला एक बेहद इमोशनल और यादगार पल देखने को मिलेगा. शो में लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी और शम्मी कपूर की शानदार जोड़ी को उनके पॉपुलर गीत ‘दिल के झरोखे में’ के जरिए याद किया जाएगा.

गाने की शूटिंग के लिए नहीं थे तैयार
इस खास एपिसोड में लिरिसिस्ट और कवि मनोज मुंतशिर भी नजर आएंगे. यह एपिसोड आशा भोसले को समर्पित है. इस दौरान मनोज मुंतशिर ने इस गाने से जुड़ा एक इंट्रेस्टिंग किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि शुरुआत में शम्मी कपूर इस गाने को शूट करने के लिए तैयार नहीं थे. मनोज ने कहा, ‘जब यह गाना शम्मी जी को सुनाया गया, तो उन्होंने इसे शूट करने से मना कर दिया था. ‘ब्रह्मचारी’ फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश सिप्पी थे और सेट पर यह खबर फैलते ही हड़कंप मच गया. सभी को लगा कि शायद शम्मी जी को गाना पसंद नहीं आया.’

ये भी पढ़ें: ‘साउथ एक्टर्स की नहीं इज्जत होती’, तमिल एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पर लगाया बड़ा आरोप, कही ये बात

गाना सुन आंसू रोक पाना मुश्किल
इसके बाद मनोज ने असली वजह भी बताई. उन्होंने कहा, ‘असल में बात कुछ और थी. शम्मी जी ने कहा था कि फिल्म के उस सीन में उन्हें रोना नहीं था, लेकिन शंकर–जयकिशन ने इतना इमोशनल गाना बना दिया था कि उन्हें डर था कि शूटिंग के दौरान वे अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे. उन्होंने कहा था, ‘मैं खुद को जानता हूं… कृपया यह गाना बदल दीजिए.’ मनोज मुंतशिर ने आगे बताया कि शम्मी कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि इस गाने की शूटिंग करते समय अपने आंसू रोकना उनके लिए बेहद मुश्किल था. उस भावना को सिर्फ उनका दिल ही समझ सकता था.

ये भी पढ़ें: अपनी मौत की फर्जी खबरों पर आग-बबूला हुए शक्ति कपूर, बोले- ‘मैं लीगल एक्शन लूंगा’

समाज के प्रति कलाकार की जिम्मेदारी
हाल ही में मनोज मुंतशिर ने जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग वेब सीरीज ‘चिरैया’ की भी तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि कला और कलम का भी समाज के प्रति उत्तरदायित्व होता है और यह सीरीज इस कसौटी पर खरी उतरती है. उन्होंने कहा था कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी अपनी सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी समझनी चाहिए. ‘चिरैया’ हमें एक बेहतर, ज्यादा सेंसिटिव और रिस्पॉन्सिबल व्यक्ति तथा समाज बनाने की प्रेरणा देती है. हाईन्यूज़!

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके

Read More »

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »